UPSSSC Vacancy 2026: यूपीएसएसएससी में निकली 1,251 भर्तियां, जानें कैसे मिलेगी नौकरी?

UPSSSC Vacancy 2026: यूपीएसएसएससी में निकली 1,251 भर्तियां, जानें कैसे मिलेगी नौकरी?


Last Updated:

UPSSSC Livestock Extension Officer 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है. UPSSSC की लाइवस्‍टॉक एक्‍सटेंशन ऑफ‍िसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की आज लास्‍ट डेट है. आयोग इस भर्ती के जरिए 1,251 पदों को भर रहा है और आवेदन की प्रक्रिया 29 सितंबर 2026 को बंद हो जाएगी. खास बात यह है कि इस मुख्य परीक्षा में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो PET 2025 में शामिल हुए हैं और उनके पास वैध PET स्कोरकार्ड है. परीक्षा में 100 सवाल पूछे जाएंगे…

Zoom

UPSSSC, Livestock Extension Officer Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी में नौकरियां निकली हैं. (Photo: magnific)

UPSSSC Livestock Extension Officer 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी UPSSSC की लाइवस्‍टॉक एक्‍सटेंशन ऑफ‍िसर (Livestock Extension Officer)भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख अब बेहद करीब है. आयोग की ओर से 1,251 पदों पर होने वाली लाइवस्‍टॉक एक्‍सटेंशन ऑफ‍िसर मेन एग्‍जामिनेशन (PET-2025)/17 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है जो 29 सितंबर 2026 को खत्म हो जाएगी.जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अपनी पात्रता पूरी कर ली है और अभी तक आवेदन नहीं किया है उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा.आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2026 से शुरू हुई थी. ऐसे में उम्मीदवारों को आखिरी समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लेना चाहिए.

1,251 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए लाइवस्‍टॉक एक्‍सटेंशन ऑफ‍िसर यानी पशुधन प्रसार अधिकारी के कुल 1,251 पदों को भरा जाएगा. यह भर्ती लाइवस्‍टॉक एक्‍सटेंशन ऑफ‍िसर मेन एग्‍जामिनेशन (Preliminary Eligibility Test-2025)/17 के तहत आयोजित की जा रही है.उम्मीदवारों के लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि आवेदन की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 है यानी आवेदन करने के लिए अब ज्यादा समय नहीं बचा है जो अभ्यर्थी पात्र हैं लेकिन अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं, उन्हें तय समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

PET 2025 में शामिल होना जरूरी

लाइवस्‍टॉक एक्‍सटेंशन ऑफ‍िसर की मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए UPSSSC PET 2025 में शामिल होना जरूरी है. उम्मीदवार के पास वैध PET-2025 स्कोरकार्ड भी होना चाहिए.मुख्य परीक्षा के आवेदन की प्रक्रिया में उम्मीदवारों को अपने PET रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए ऑथेंटिकेशन और लॉगिन करना होगा.आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को भर्ती नोटिफिकेशन में दी गई शैक्षणिक योग्यता,आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लेना चाहिए.अगर उम्मीदवार निर्धारित पात्रता मानकों को पूरा करता है, तभी उसे आवेदन फॉर्म आगे बढ़ाना चाहिए.

आवेदन के लिए कितना शुल्क देना होगा?

इस भर्ती में सामान्य यानी अनारक्षित वर्ग के साथ-साथ OBC, SC, ST और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है हालांकि सभी उम्मीदवारों को निर्धारित ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस 25 रुपये का भुगतान करना होगा.इसलिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि आवेदन शुल्क न होने के बावजूद 25 रुपये की ऑनलाइन प्रोसेसिंग फीस देनी होगी.

परीक्षा में 100 सवाल, 100 अंक

लाइवस्‍टॉक एक्‍सटेंशन ऑफ‍िसर की लिखित परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे.पूरा पेपर 100 अंकों का होगा.उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 2 घंटे यानी 120 मिनट का समय मिलेगा.परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए निर्धारित अंक का एक-चौथाई यानी 1/4 अंक काटा जाएगा. इसलिए उम्मीदवारों को सवाल हल करते समय सावधानी बरतनी होगी.



Source link