Rajsamand News: 3 करोड़ के GST नोटिस को कम कराने के लिए मांगे 60 लाख, 25 लाख की पहली किस्त लेते दलाल गिरफ्तार

Rajsamand News: 3 करोड़ के GST नोटिस को कम कराने के लिए मांगे 60 लाख, 25 लाख की पहली किस्त लेते दलाल गिरफ्तार


Last Updated:

Rajsamand ACB Raid: राजसमंद में ACB ने रिश्वत मामले में कार्रवाई करते हुए दो दलालों समेत कुल तीन लोगों को डिटेन किया है. दिए गए विवरण के अनुसार, 3 करोड़ रुपए के GST नोटिस को कम कराने के बदले 60 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी. पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपए लेते एक दलाल को पकड़ा गया. दूसरे दलाल को केलवा के पास से दबोचा गया, जबकि संबंधित GST अधिकारी को भी डिटेन किया गया.

ख़बरें फटाफट

Zoom

25 लाख रुपए की रिश्वत लेते दलाल दबोचा, 3 करोड़ का GST नोटिस कम कराने की थी डील

राजसमंद: राजसमंद जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बहुत बड़ी और सनसनीखेज कार्रवाई को अंजाम दिया है. एसीबी की टीम ने 3 करोड़ रुपये के जीएसटी (GST) नोटिस को कम करने की एवज में घूस लेने के मामले में एक जीएसटी अधिकारी समेत कुल तीन लोगों को डिटेन और गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से कर विभाग (Tax Department) और दलाल में हड़कंप मच गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला एक परिवादी के भारी-भरकम जीएसटी टैक्स से जुड़ा हुआ है. परिवादी को विभाग की ओर से करीब 3 करोड़ रुपये का जीएसटी नोटिस मिला था. इस नोटिस और कर राशि को कम करने की एवज में जीएसटी अधिकारी सांवलमल ने परिवादी से करीब 60 लाख रुपये की भारी रिश्वत की मांग की थी. परेशान होकर परिवादी ने इस मामले की शिकायत एसीबी से कर दी, जिसके बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से इस जाल को बिछाया.

25 लाख की पहली किस्त के साथ दलाल दबोचे गए
एक योजना के तहत रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपये की नकदी ली जानी थी. एसीबी की सतर्क टीमों ने राजसमंद में दो अलग-अलग स्थानों पर ट्रैप की कार्रवाई की. एसीबी की टीम ने एक दलाल को 100 फीट रोड स्थित अपोलो टायर फैक्ट्री के पास से 25 लाख रुपये की नगद रिश्वत के साथ रंगे हाथों दबोच लिया. वहीं, इस मामले में संलिप्त दूसरे दलाल को केलवा के पास से डिटेन किया गया. इन दोनों दलालों की निशानदेही और प्राथमिक पूछताछ के आधार पर एसीबी ने मुख्य रूप से रिश्वत की मांग करने वाले जीएसटी अधिकारी पर भी शिकंजा कस दिया.

झालावाड़ से मुख्य जीएसटी अधिकारी डिटेन
दलालों के खुलासे के बाद, जिस भ्रष्ट अधिकारी (सांवलमल) के इशारे पर यह पूरी डील तय की गई थी और रिश्वत मांगी जा रही थी, उसे एसीबी की टीम ने झालावाड़ से डिटेन कर लिया है. इस तरह से इस घूसकांड में कुल तीन लोगों (दो दलाल और एक जीएसटी अधिकारी) को एसीबी की गिरफ्त में ले लिया गया है.

भ्रष्टाचार करने वाले तत्वों में भारी खलबली मच गई
एसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस अवैध वसूली के खेल में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा पहले भी इस सिंडिकेट ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है. इस कार्रवाई से सरकारी महकमों में भ्रष्टाचार करने वाले तत्वों में भारी खलबली मच गई है.



Source link