Kark Rashifal: आज कारोबार में लेन-देन करते समय बरतें सावधानी, राहुकाल का मेल बिगाड़ सकता है कर्क राशि वालों का खेल

Kark Rashifal: आज कारोबार में लेन-देन करते समय बरतें सावधानी, राहुकाल का मेल बिगाड़ सकता है कर्क राशि वालों का खेल


Last Updated:

Today Kark Rashifal: कर्क राशि वालों पर आज दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक राहुकाल का प्रभाव रहेगा. इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा. आइए ज्योतिष से जानते हैं कि आज कर्क राशि वालों को किन बातों का ध्यान देने की जरूरत है.

नैनीताल: कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिनांक 30 सितंबर 2026, बुधवार का दिन कई मायनों में महत्वपूर्ण रहने वाला है. आज अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि प्रारंभ होगी. आज दिन में भरणी नक्षत्र और वज्र योग का प्रभाव रहेगा. साथ ही पूरे दिन बालव करण का प्रभाव रहने वाला है. चंद्रदेव आज मेष राशि में विराजमान रहेंगे. ज्योतिषीय दृष्टि से आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए कामकाज में सक्रियता बढ़ाने वाला रहेगा. हालांकि वज्र योग के प्रभाव में जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा.

उत्तराखंड के नैनीताल निवासी ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि आज दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक राहुकाल का प्रभाव रहेगा. इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना बेहतर रहेगा. कर्क राशि के जातकों को आज अपने काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने पर ध्यान देना चाहिए. कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों से बातचीत हो सकती है. परिस्थितियां आपके पक्ष में बनाने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा. वज्र योग आपको कठिन परिस्थितियों में मजबूती से खड़े रहने की प्रेरणा दे सकता है.

कर्क राशिफल: लव लाइफ
पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों क लिए प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है. आज पार्टनर के साथ किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा हो सकती है. बातचीत के दौरान अपनी बात रखने के साथ सामने वाले की भावनाओं को समझना भी जरूरी होगा. वहीं विवाहित जातकों के लिए जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है. यदि किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा है तो बातचीत के जरिए स्थिति को सामान्य किया जा सकता है. अविवाहित लोगों के लिए आज किसी परिचित के माध्यम से नए रिश्ते की चर्चा हो सकती है.

नौकरी और व्यवसाय
कर्क राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज काम की अधिकता रह सकती है. किसी लंबित कार्य को पूरा करने की जिम्मेदारी मिल सकती है. सहकर्मियों का सहयोग मिलने से काम समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी. नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को जल्दबाजी के बजाय सभी पहलुओं पर विचार करना चाहिए. वहीं व्यापारिक वर्ग के लिए दोपहर बाद काम की अधिकता रहेगी. ग्राहकों की आवाजाही बढ़ सकती है और पुराने संपर्कों से भी लाभ मिलने की संभावना बन सकती है. कारोबार से जुड़े किसी महत्वपूर्ण फैसले में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उपयोगी रहेगा. लेन-देन में सावधानी बरतें और बिना पूरी जानकारी के किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से बचें.

छात्रों के लिए कैसा रहेगा दिन?
कर्क राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन पढ़ाई के लिहाज से अच्छा रह सकता है. आज अपम पठन-पाठन में मन लगा रहेगा और कठिन विषयों को समझने में भी रुचि बनी रहेगी. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. आज पढ़ाई का बनाया हुआ टाइम-टेबल प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है. सोशल मीडिया और अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर पढ़ाई पर ध्यान देने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

कर्क राशिफल: महिलाओं के लिए आज का दिन
कर्क राशि की महिलाओं के लिए आज काम की अधिकता रहने वाली है. आज घर और कार्यस्थल दोनों की जिम्मेदारियां एक साथ सामने आ सकती हैं, ऐसे में काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करना बेहतर रहेगा. नौकरी करने वाली महिलाओं को कार्यालय में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है. वहीं व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं के लिए भी दिन व्यस्त रहने वाला है. परिवार के किसी सदस्य का सहयोग मिलने से काम का दबाव कुछ कम हो सकता है.

कर्क राशिफल: दिशा शूल
आज कर्क राशि वालों का दिशा शूल उत्तर दिशा है. कर्क राशि वालों को आज उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना होगा.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: हरा
उपाय: पंडित प्रकाश जोशी बताते हैं कि कर्क राशि वालों को आज प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का षोडशोपचार पूजन करना शुभ रहेगा. आज गणेश भगवान को दुर्वा अर्पित करें.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link