Last Updated:
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 30 September 2026: आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर चंद्रमा का मेष से वृषभ राशि में प्रवेश कई बड़े फेरबदल लेकर आ रहा है. भरणी नक्षत्र और वज्र योग के संयोग के बीच वृषभ राशि के जातकों को जहां एक तरफ करियर और बिजनेस में फूंक-फूंक कर कदम रखने की सलाह दी गई है, वहीं दूसरी तरफ चांदी व प्रॉपर्टी में निवेश के बेहतरीन योग बन रहे हैं. आइए जानते हैं काशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से कि वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक, पारिवारिक और लव लाइफ के मोर्चे पर कैसा साबित होगा.
Aaj Ka Vrishabh Rashifal 30 September 2026 (वृषभ राशिफल)/वाराणसी: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 30 सितंबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज भरणी नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मेष से वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन शुभ और मुश्किलों से भरा होगा. आज आप फिजूल के लड़ाई-झगड़े को लेकर कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं. आज आप अपने खर्चों पर भी थोड़ा कंट्रोल जरूर रखें, वरना इसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा.
बिजनेस में उधार देने से बचें, नौकरीपेशा रहें सतर्क
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उन्हें बिजनेस संबंधित आर्थिक फैसलों को सोच-समझकर लेने की ज़रूरत है. आज आप अपने परिचित और जानने वालों को उधार देने से बचें, वरना आपके पैसे लंबे समय के लिए फंस भी सकते हैं. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें ऑफिस में बॉस की फटकार भी लग सकती है. आज आप काम को लेकर कोई भी कोताही बिल्कुल भी न करें.
शेयर बाजार के बजाय चांदी और प्लॉट में निवेश फायदेमंद
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वो म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार के बजाए यदि चांदी में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको भविष्य में बेहतर रिटर्न जरूर मिलेगा. आज आप चाहें तो किसी प्लॉट में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं.
लव लाइफ में मतभेद होंगे दूर, पार्टनर को दें सरप्राइज गिफ्ट
वृषभ राशि के जातकों की लव लाइफ में आज पहले से चले आ रहे लड़ाई-झगड़े पर ब्रेक लगेगा. आज आप पार्टनर से बातचीत में थोड़ी सावधानी जरूर बरतें. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी होगी. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन बेहतर होगा. आज आप अपने लाइफ पार्टनर को कोई तोहफा उपहार स्वरूप जरूर भेंट करें.
शुभ रंग, भाग्यशाली अंक और अचूक ज्योतिषीय उपाय
आज आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक विघ्नहर्ता भगवान गणेश को हरी दूर्वा घास चढ़ाएंगे, तो इससे आपके जीवन में बिगड़े काम बनने शुरू हो जाएंगे.