Last Updated:
Drishyam 3: Ajay Devgn Vs Mohanlal | अजय देवगन और मोहनलाल की ‘दृश्यम ‘ फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में है. मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ की कहानी दर्शक देख चुके हैं और अब नजरें अजय देवगन की फिल्म पर टिकी हैं. पहली दो फिल्मों की कहानी काफी हद तक एक जैसी थी, लेकिन तीसरे पार्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. मलयालम और हिंदी वर्जन की कहानी इस बार अलग है. ऐसे में सवाल उठता है कि विजय सालगांवकर की कहानी जॉर्जकुट्टी से कितनी अलग होगी और इस बार मेकर्स ने क्या नया ट्विस्ट जोड़ा है. चलिए जानते हैं.
नई दिल्ली. अजय देवगन और मोहनलाल की ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी एक बार फिर चर्चा में है. मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ की कहानी दर्शक देख चुके हैं, अब बारी विजय सालगांवकर यानी अजय देवगन की है. मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ 21 मई को रिलीज हो चुकी है, जबकि हिंदी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच तुलना होना तय है. खासकर इसलिए क्योंकि पहली दो फिल्मों में हिंदी और मलयालम वर्जन की कहानी काफी हद तक एक जैसी रही थी. लेकिन तीसरे पार्ट को लेकर मेकर्स ने शुरुआत से ही इशारे दिए हैं कि इस बार मामला कुछ अलग है. आखिर विजय सालगांवकर की राह जॉर्जकुट्टी से कितनी अलग होगी? इस बार मोहनलाल और अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में क्या-क्या बदलेगा चलिए बचा ही देते हैं.
भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और सफल सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ अपनी तीसरी किस्त के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ (दृश्यम: द कन्क्लूजन) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. हालांकि, इस बार ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी एक बेहद दिलचस्प और अनोखा मोड़ लेने जा रही है. अगर आप सोच रहे हैं कि अजय देवगन की हिंदी फिल्म और मोहनलाल की मलयालम वर्जन की तरह है, तो आप गलत हैं. जॉर्जकुट्टी और विजय सालगांवकर की ये कहानी बिलकुल अलग है.
‘दृश्यम’ की हिंदी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी, जबकि इसका दूसरा पार्ट 2022 में आया. दोनों फिल्मों की कहानी मलयालम फिल्मों से जुड़ी थी, जिन्हें जीतू जोसेफ ने लिखा और निर्देशित किया था. मलयालम वर्जन में मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी का किरदार निभाया, जबकि हिंदी फिल्मों में अजय देवगन विजय सालगांवकर बने. लेकिन, तीसरे पार्ट के साथ कहानी पूरी तरह बदल गई है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अजय देवगन ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान साफ कहा कि ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ सिर्फ पुरानी कहानी में कुछ बदलाव करके नहीं बनाई गई है, बल्कि इसके लिए पूरी तरह नई स्क्रिप्ट लिखी गई है. उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि मोहनलाल फिल्म देखें और अपनी राय भी दें. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब
मलयालम ‘दृश्यम 3’ 21 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. जीतू जोसेफ की इस फिल्म में मोहनलाल ने जॉर्जकुट्टी की भूमिका को आगे बढ़ाया. तीसरे पार्ट में उसके सामने एक नया खतरा आता है, लेकिन कहानी का ट्रीटमेंट मुख्य रूप से परिवार और उनके रिश्तों पर केंद्रित है.
मेकर्स ने पहले ही साफ किया था कि मलयालम और हिंदी तीसरे पार्ट की कहानियां अलग हैं. अब दोनों फिल्मों को अलग-अलग तरीके से देखा जा सकता है, क्योंकि एक ही किरदार की दुनिया से निकलने के बावजूद दोनों की कहानी और स्क्रीनप्ले एक जैसे नहीं हैं.
अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में विजय सालगांवकर के सामने इस बार एक नई चुनौती है. फिल्म के ट्रेलर में जयदीप अहलावत को एसपी क्राइम ब्रांच राजवीर सिंह तोमर के रूप में दिखाया गया है. वह विजय के पुराने राज को सामने लाने की कोशिश करता नजर आता है. ट्रेलर में साफ इशारा मिला है कि विजय की बनाई हुई पुरानी रणनीति पर सवाल उठने वाले हैं. तब्बू और श्रिया सरन अपने पुराने किरदारों में वापस हैं, जबकि प्रकाश राज और जयदीप अहलावत फ्रेंचाइजी में नए अहम चेहरे हैं.
फिल्म की मेकिंग के दौरान भी कहानी में बदलाव हुए. निर्देशक अभिषेक पाठक ने बताया कि जयदीप अहलावत शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले फिल्म से जुड़े थे. उन्होंने अक्षय खन्ना की जगह ली थी और इसके बाद उनके किरदार को नए सिरे से तैयार किया गया. इस बदलाव का असर स्क्रीनप्ले पर भी पड़ा. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है. फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब विजय सालगांवकर की इस नई कहानी का अंत आखिर किस मोड़ पर होगा, ये तो साफ 2 अक्टूबर को ही होगा. फोटो साभार- वीडियो ग्रैब