Cooking Hacks : पूरी-पकौड़े तलने से पहले तेल में अदरक क्यों डाल रहे लोग? वायरल किचन हैक का जानें सच, कितना काम करता है ये

Cooking Hacks : पूरी-पकौड़े तलने से पहले तेल में अदरक क्यों डाल रहे लोग? वायरल किचन हैक का जानें सच, कितना काम करता है ये


Ginger Oil Hack : आजकल इंटरनेट पर यह दावा किया जा रहा है कि पूरी, कचौरी या पकौड़े तलने से पहले कड़ाही के खौलते हुए तेल में अदरक का एक टुकड़ा डाल देना चाहिए. लोग इसे एक अचूक नुस्खा बता रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि इससे न सिर्फ खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है, बल्कि कई रसोई से जुड़ी परेशानियां भी चुटकियों में दूर हो जाती हैं. आइए जानते हैं कि आखिर इस वायरल किचन हैक के पीछे की सच्चाई क्या है, यह कितना कारगर है और क्या वाकई इसे आजमाने से कोई फायदा मिलता है.

क्या है यह वायरल किचन हैक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट्स के मुताबिक, जब आप कड़ाही में तेल गर्म करते हैं, तो उसमें कढ़ी पत्ता, लहसुन या मुख्य रूप से अदरक का एक छोटा टुकड़ा या स्लाइस डाल दी जाती है. इसके बाद उस तेल में पूरी या पकौड़े तले जाते हैं.

इस नुस्खे को शेयर करने वाले लोग दावा कर रहे हैं कि तेल में अदरक डालने से तली हुई चीजें (जैसे पूरी और पकौड़े) कम तेल सोखती हैं और वे कम चिपचिपी (non-greasy) बनती हैं. कुछ कुकिंग ब्लॉगर्स का कहना है कि ज्यादा देर तक तेल गर्म होने पर जो तेज धुआं या अजीब सी महक आने लगती है, अदरक उसे संतुलित कर देता है.

यही नहीं, चूंकि अदरक अपनी तासीर और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है, इसलिए यह माना जा रहा है कि तेल में इसका अर्क आने से तली-भुनी चीजें पेट को कम नुकसान पहुंचाती हैं और उनमें एक सौंधी सी खुशबू व स्वाद जुड़ जाता है.

हालांकि कुकिंग तथा फूड साइंटिस्ट्स के नजरिए से इसे परखा जाए तो कुछ दिलचस्प बातें सामने आईं आती हैं. दरअसल, जब आप गर्म तेल में अदरक डालते हैं, तो अदरक के एसेंशियल ऑयल्स (Essential Oils) तेल में घुल जाते हैं. इससे तेल में एक हल्की और भीनी सी खुशबू आ जाती है. जब आप उस तेल में पकौड़े या पूरी तलते हैं, तो वह महक और हल्का फ्लेवर खाने में भी उतर आता है, जो खाने में बहुत अच्छा लगता है.

इसे भी पढ़ें ; Baingan Buying Tips: सब्‍जी खरीदने से पहले जान लें ये सीक्रेट, कभी हाथ नहीं लगेगा सड़ा या कीड़े वाला बैंगन!

क्या अदरक डालने से पकौड़े कम तेल सोखेंगे?
यहाँ यह समझना जरूरी है कि किसी भी चीज द्वारा तेल सोखा जाना पूरी तरह से तेल के तापमान (Temperature), आटे या घोल की कंसिस्टेंसी (Consistency) पर निर्भर करता है. वैज्ञानिक रूप से, अदरक का टुकड़ा डालने भर से तेल का एब्जॉर्प्शन कम हो जाने का कोई ठोस प्रमाण नहीं है. अगर आपका तेल सही तापमान पर गर्म है, तो चीजें कम तेल सोखेंगी; तापमान कम होने पर वे ज्यादा तेल ही पिएंगी.

अदरक में नमी (Moisture) होती है. जैसे ही आप इसे गर्म तेल में डालेंगे, छीटें पड़ सकती हैं क्योंकि उसका पानी वाष्प बनकर उड़ेगा. इसलिए यह सोचना कि यह धुएं को रोक लेगा, पूरी तरह सही नहीं है. हाँ, अगर आप तेल जलने की बदबू से बचना चाहते हैं, तो सही तापमान बनाए रखना ज्यादा जरूरी है.

क्या आपको यह किचन हैक आजमाना चाहिए?
अगर आप पकौड़े, पूरी या कचौरी बनाते समय तेल में अदरक का एक छोटा टुकड़ा या कुचला हुआ अदरक डालते हैं, तो इससे खाने का स्वाद और उसकी खुशबू जरूर बढ़ जाएगी. खासकर बारिश के मौसम में या सर्दियों में जब गरमा-गरम पकौड़े बनाए जाते हैं, तो अदरक का यह हल्का सा फ्लेवर आपके स्नैक्स को एक नया और बेहतरीन रेस्टोरेंट जैसा टच दे सकता है.

सोशल मीडिया पर कई बार साधारण कुकिंग टिप्स को भी बढ़ा-चढ़ाकर ‘मैजिकल हैक’ के रूप में पेश किया जाता है. पूरी और पकौड़े तलने से पहले तेल में अदरक डालना कोई चमत्कारिक नुस्खा नहीं है जो तेल को पूरी तरह से गायब कर दे, लेकिन यह स्वाद को बेहतर बनाने का एक बेहतरीन और आजमाया हुआ पारंपरिक तरीका जरूर है. तो अगली बार जब आप अपने किचन में कुछ डीपफ्राई करें, तो इस छोटी सी ट्रिक को आजमाकर खुद इसका स्वाद जरूर देखें!



Source link