Last Updated:
BLA Women Unit Attack: पाकिस्तान के खिलाफ अब सिर्फ बलोचिस्तान के पुरुष विद्रोही ही नहीं महिलाएं भी मैदान में हैं. BLF की नई महिला लड़ाकू यूनिट ने अपनी जांबाजी दिखाते हुए पाकिस्तानी फौज के 9 जवानों को मार डाला है और इसका वीडियो भी जारी किया है.
BLA की महिला यूनिट ने मारे 9 पाकिस्तानी फौजी.
BLA Women Attack: बलोचिस्तान में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ एक बार फिर हमले के दावे सामने आए हैं. बलोचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने अपनी नई महिला लड़ाकू इकाई करीमा आर्म्ड असॉल्ट डिवीजन (KAAD) का वीडियो जारी कर कहा है कि इस यूनिट ने प्रांत के अलग-अलग इलाकों में दो ऑपरेशन अंजाम दिए. संगठन के अनुसार इन कार्रवाइयों में पाकिस्तानी सेना के 9 जवान मारे गए और कई अन्य घायल हुए. BLF का दावा है कि KAAD ने अपना दूसरा ऑपरेशन कलात जिले के मंगोचर क्षेत्र में किया.
BLF की ओर से जारी वीडियो में तुरबत के जोसाक इलाके में सीपीईसी सड़क पर पाकिस्तानी सेना के क्विक रिएक्शन फोर्स (QRF) के काफिले पर कथित हमले की तस्वीरें भी दिखाई गई हैं. हालांकि इन दावों और हताहतों की संख्या की कोई स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है. वीडियो में एक महिला कमांडर लड़ाकों को मिशन की जानकारी देते नजर आती हैं. इसके बाद कुछ लड़ाके सैन्य वाहनों के काफिले पर नजदीक से फायरिंग करते दिखते हैं.
BLA की महिला ब्रिगेड से पस्त पाकिस्तानी फौज
फुटेज में KAAD की ट्रेनिंग से जुड़े दृश्य भी शामिल हैं. कलात के मंगोचर इलाके की अलग क्लिप में महिला लड़ाकों को वाहनों को रोककर उनकी जांच करते हुए दिखाया गया है. BLF इन दृश्यों को अपनी महिला इकाई की तैयारियों और ऑपरेशनल क्षमता का प्रमाण बता रहा है.
The Balochistan Liberation Front (BLF) released footage of the first armed operation by its women’s unit, “Kaad,” showing fighters opening fire on Pakistani military vehicles, including an armored vehicle. pic.twitter.com/XZAjIO7vDG