11 राज्य और 4,112 KM लंबा सफर, क्या आपने दौड़ाई है भारत के सबसे लंबे हाईवे पर कार?

11 राज्य और 4,112 KM लंबा सफर, क्या आपने दौड़ाई है भारत के सबसे लंबे हाईवे पर कार?


Last Updated:

India’s Longest Highway : एनएच-44 भारत का सबसे लंबा हाईवे है. यह देश के उत्‍तर-दक्षिण गलियारे को कवर करता है. इसका पुराना नाम एनएच-7 है और यह पहाड़ों के बीच से निकलकर समंदर के किनारे खत्‍म होता है. यह भारत का सबसे बड़ा आर्थिक कॉरिडोर भी है.

Zoom

NH-44 दुनिया का 22वां सबसे बड़ा हाईवे भी है. (Image : AI)

नई दिल्‍ली. बर्फ से ढकी वादियां, लहलहाते सरसों के खेत, तपते रेगिस्तान, घने जंगल, घुमावदार घाट और अंत में तीनों सागरों का संगम. सोचिए एक ऐसी सड़क यात्रा, जहां खिड़की के बाहर हर कुछ सौ किलोमीटर पर न केवल मौसम और भाषा बदले, बल्कि पूरा नजारा ही पलट जाए. आप किसी ऐसी ही यात्रा पर जाना चाहते हैं तो गाड़ी उठाइये और नेशनल हाईवे 44 (NH44) पर चढ़ जाइये. कश्मीर के श्रीनगर से शुरू होकर तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक जाने वाला एनएच-44 भारत का सबसे लंबा हाईवे है. देश के 11 राज्‍यों से निकलने वाली इस हाईवे की कुल लंबाई 4,112 किलोमीटर है. यह दुनिया का 22वां सबसे बड़ा हाईवे भी है.

NH44 की सबसे बड़ी खासियत इसकी भौगोलिक विविधता है. सफर की शुरुआत कश्मीर की ठंडी वादियों, चिनार के पेड़ों और बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच से होती है. फिर पंजाब के हरे-भरे खेत आ जाते हैं. इसे बाद हरियाणा के गांव शहरों से यह निकलता है और दिल्‍ली पहुंच जाता है. उत्तर प्रदेश के नजारे भी इस पर आप देख सकते हैं. रास्ते में राजस्थान के रेतीले इलाके, मध्य प्रदेश के पठार, नदियां और महाराष्ट्र के हरे-भरे जंगल व झरने इस सफर को जीवंत बनाए रखते हैं. इसके बाद तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पठारी व तटीय हिस्सों से होते हुए यह मार्ग कर्नाटक के जंगलों में पहुंचता है. अंत में तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचकर यह सड़क खत्म होती है, जहां हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी का संगम होता है.

7 बड़े राजमार्गों को जोड़कर तैयार हुआ यह महामार्ग

NH44 का निर्माण रातों-रात नहीं हुआ. देश के उत्तर-दक्षिण गलियारे (North-South Corridor) को एक निर्बाध रफ्तार देने के लिए पुराने 7 बड़े राष्ट्रीय राजमार्गों का आपस में विलय किया गया था. इसमें NH1A, NH1, NH2, NH3, NH75, NH26 और NH7 को एक साथ जोड़ा गया. पहले कन्याकुमारी जाने वाले बड़े हिस्से को NH-7 के नाम से जाना जाता था. इस संगम ने यात्रा को सुगम बनाया, बल्कि राज्यों के बीच परिवहन और व्यापारिक दूरियों को भी कम किया.

देश की अर्थव्यवस्था लाइफलाइन है एनएच-44

NH44 केवल सैलानियों और रोड ट्रिप के शौकीनों का पसंदीदा रूट नहीं है, बल्कि यह भारत का सबसे बड़ा आर्थिक कॉरिडोर भी है. यह पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे बड़े कृषि केंद्रों को सीधे दक्षिण भारत के प्रमुख औद्योगिक हब और बंदरगाहों से जोड़ता है. अनाज, फल-सब्जियों से लेकर ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और भारी मशीनरी की ढुलाई इसी हाईवे के भरोसे चलती है.



Source link