लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री न‍िकला फर्जी वकील, लॉ की फेक डिग्री के दम पर करता था रंगदारी

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक खत्री न‍िकला फर्जी वकील, लॉ की फेक डिग्री के दम पर करता था रंगदारी


होमताजा खबरDelhi

लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’ दीपक न‍िकला फर्जी वकील, फेक ड‍िग्री से करता था वसूली

Last Updated:

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का मामा बताने वाले वकील दीपक खत्री की कानूनी डिग्री फर्जी निकली है. कुछ‍ दि‍न पहले ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार किया था. वह फर्जी डिग्री के आधार पर वकालत कर रहा था और अवैध वसूली भी करता था.

Zoom

फर्जी वकील निकला गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ‘मामा’, नकली कानूनी डिग्री के दम पर अवैध वसूली करता था दीपक खत्री.

खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का मामा कहने वाले वकील को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. गैंगस्टर के कथित मामा के रूप में चर्चित वकील दीपक खत्री की कानूनी डिग्री फर्जी निकली है. कुछ दिन पहले ही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खत्री को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उसे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया, जहां जांच के दौरान चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि जिस डिग्री के बल पर वह खुद को वकील बताता था और कोर्ट में घूमता था वह नकली थी.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक दीपक खत्री पर आरोप है कि वह फर्जी डिग्री का इस्तेमाल कर न केवल वकालत का दावा करता था बल्कि अवैध वसूली करता था. लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामलों में उसका नाम अक्सर चर्चा में रहता था.कई लोग उसे बिश्नोई का मामा मानते थे, हालांकि इस रिश्ते की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. फिलहाल पुलिस जांच में उनके दस्तावेजों की पड़ताल की गई तो कानूनी डिग्री असली नहीं पाई गई है.

दीपक खत्री को गिरफ्तार करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके द्वारा की गई वसूली के मामलों के अलावा उसकी शैक्षणिक योग्यता और बार काउंसिल में पंजीकरण की जांच शुरू की. जिसमें हैरान करने वाली जानकारी सामने आई. शुरुआती नतीजों से साफ हो गया है कि डिग्री जाली है. सबसे दिलचस्प है कि वकीलों में इसकी काफी जान-पहचान थी और फर्जी डिग्री के आधार पर वह कई साल से अदालतों में पेश हो रहा था और लोगों से पैसे वसूल रहा था. पुलिस का कहना है कि दीपक खत्री पर जल्द ही फर्जी दस्तावेज बनाने और उनका इस्तेमाल करने का अलग मामला भी जल्द दर्ज किया जा सकता है.

हालांकि इस इस खुलासे से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. एक तरफ गैंगस्टर से जुड़े मामलों की सुनवाई चल रही है, दूसरी तरफ खुद को वकील बताने वाला व्यक्ति फर्जी डिग्री लेकर घूम रहा था. जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगा रही हैं कि उसने कितने मामलों में लोगों को गुमराह किया और कितनी अवैध वसूली की.

दीपक खत्री फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं. आगे की जांच में उनके सहयोगियों और फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है. पुलिस की कोशिश है कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो.



Source link