रणबीर ही क्यों बने प्रभु राम? कास्टिंग को अरुण गोविल ने ठहराया एकदम सही- ‘यंग स्टार्स में उनसे बेहतर कोई नहीं’

रणबीर ही क्यों बने प्रभु राम? कास्टिंग को अरुण गोविल ने ठहराया एकदम सही- ‘यंग स्टार्स में उनसे बेहतर कोई नहीं’


Last Updated:

रणबीर कपूर के 44वें बर्थडे पर ‘रामायणम्’ का BTS वीडियो आया. अरुण गोविल ने रणबीर को राम के रोल के लिए बेस्ट चॉइस बताया. रणबीर राम और परशुराम का डबल रोल करेंगे. फिल्म दिवाली पर आएगी.

Zoom

रणबीर कपूर के 44वें बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने ‘रामायणम्’ का BTS वीडियो शेयर किया था. जिसमें एक्टर भगवान राम के किरदार में नजर आए. इस वीडियो में अरुण गोविल, साई पल्लवी, नमित मल्होत्रा, नितेश तिवारी से लेकर अन्य सितारे फिल्म को लेकर बातचीत करते दिखे. इसी वीडियो में अरुण गोविल ने रणबीर कपूर के प्रभु राम के किरदार को प्ले करने पर रिएक्ट किया. उन्होंने रणबीर को राम के रोल को बेस्ट चॉइस बताया.

रणबीर कपूर के बारे में बात करते हुए अरुण गोविल इस बीटीएस वीडियो में बात करते हुए कहते हैं, ‘जो मैं सोचता था कि राम ऐसे चलते होंगे, ऐसे बैठते होंगे, ऐसे देखते होंगे, बात करते होंगे, तो ये चीज हैं उनमें (रणबीर कपूर) में हैं.’

रणबीर कपूर पर क्या बोले अरुण गोविल
इस दौरान अरुण गोविल ये भी कहते हैं कि “इस समय जितने भी यंग स्टार्स अवेलेबल हैं, उनमें से रणबीर कपूर भगवान राम का रोल करने के सबसे करीब हैं.” अरुण गोविल खुद प्रभु राम का किरदार प्ले कर चुके हैं. रामानंद सागर की रामायण में वह सबसे ज्यादा राम के रोल में फेमस हुए थे और आज तक उन्हें इस रोल के लिए सबसे ज्यादा प्यार मिला है.

रामायण में अरुण गोविल का किरदार
रामायण फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अरुण गोविल भी है. वह राम के पिता राजा दशरथ के रोल में हैं. वीडियो में देखा भी जा सकता है कि एक्टर अरुण गोविल के पैर भी छूते हैं. फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में हैं. वह राम के अलावा भगवान परशुराम के रोल में भी हैं.

फिल्म के बारे में
महाकाव्य ‘रामायणम्’ को बड़े पर्दे पर लाने के लिए नमित मल्होत्रा ने मेगा बजट खर्च किया है. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर आ रही है जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे.



Source link