बेडरूम और लिविंग रूम में लगाएं ये पौधे, दिल्ली की जहरीली हवा रहेगी कोसों दूर, जानें कीमत और फायदे

बेडरूम और लिविंग रूम में लगाएं ये पौधे, दिल्ली की जहरीली हवा रहेगी कोसों दूर, जानें कीमत और फायदे


होमताजा खबरDelhi

बेडरूम और लिविंग रूम में लगाएं ये पौधे, दिल्ली की जहरीली हवा रहेगी कोसों दूर

Last Updated:

Delhi Pollution Indoor Plants : दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने से पहले एयर प्यूरीफायर और इनडोर प्लांट्स की मांग बढ़ी है. स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट और एलोवेरा जैसे पौधे हवा साफ करने में मदद करते हैं. इनकी कीमतें अभी 70-350 रुपये तक है. यह महंगे एयर प्यूरीफायर को भी फेल कर देते हैं.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: सितंबर का महीना खत्म होने को है और जैसे-जैसे सितंबर की अंतिम तारीख आ रही है, वैसे-वैसे दिल्ली में अब धुंध नजर आने लगी है. हर साल की ही तरह इस साल भी अक्टूबर -नवंबर में प्रदूषण जैसी स्थिति से बचने के लिए अभी से ही दिल्ली में जितनी भी नर्सरी हैं. वहां पर एयर प्यूरीफायर और इनडोर प्लांट्स की डिमांड बढ़ने लगी है. उनकी कीमत भी बढ़ने लगी है. लोगों ने अभी से ही इनडोर प्लांट को खरीदना शुरू कर दिया है.

इसकी सबसे खास बात यह है कि हर साल दिल्ली एनसीआर में अक्टूबर के बाद जैसे ही प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के ऊपर पहुंचता है. वैसे ही इन पौधों की शॉर्टेस्ट भी मार्केट में हो जाती है. ऐसे में अगर आप इनडोर प्लांट खरीदने के बारे में सोच रहे हैं. जो आपके बेडरूम से लेकर आपके किचन तक हवा को साफ करने का काम करें तो आप दिल्ली की नर्सरी में जाकर अभी से ही प्लांट खरीद सकते हैं.

घर और बेडरूम के लिए अच्छे हैं पौधे

जोर बाग स्थित राजधानी नर्सरी के संचालक अशोक ने बताया कि घर के लिए सबसे बेस्ट एयर प्यूरीफायर पौधा स्नेक प्लांट का माना जाता है, जिसको कम रोशनी और कम पानी चाहिए होता है. इसके अलावा इसे बेडरूम में रखना आसान है. इसके अलावा मनी प्लांट भी एयर प्यूरीफायर के लिए बेस्ट माना जाता है. यह घर के अंदर आसानी से बढ़ता है और कम देखभाल में भी अच्छा रहता है.

इसके अलावा स्पाइडर प्लांट और एलोवेरा जैसे पौधे भी धूप वाली खिड़की के पास रखने से घर का वातावरण साफ रहता है. पीस लिली एक ऐसा पौधा है, जो कि घर के अंदर रखने के लिए लोकप्रिय पौधा है. इन पौधों की कीमत की बात करें तो इन पौधों की कीमत 70 रुपए से लेकर 350 रुपए अभी चल रही है, लेकिन जब प्रदूषण बढ़ेगा तब इनकी कीमत हजार रुपए तक पहुंच जाती है. ऐसे में इन पौधों को खरीदने का यही सही समय है.

दिल्ली में यहां है पौधों की नर्सरी

ग्रीनवेज नर्सरी – डेरा गांव रोड, फतेहपुर बेरी
बालाजी नर्सरी – सिरसपुर रोड, सेक्टर-18, रोहिणी
अशोक नर्सरी – सिरसपुर रोड, सेक्टर-18, रोहिणी
बिंदास गार्डन – नेब सराय, सैनिक फार्म
एक्जॉटिक ग्रीन – ग्रेटर कैलाश-1
राजधानी नर्सरी – जोर बाग रोड, जोर बाग
मस्जिद नर्सरी – पंडारा रोड, इंडिया गेट के पास
सैनी प्लांट होम नर्सरी – जैन मंदिर मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, कनॉट प्लेस
गुरु रविदास नर्सरी – सेक्टर-3, आर.के. पुरम
सैनी प्लांट नर्सरी – गौतम नगर रोड, यूसुफ सराय
अरावली ग्रीन प्लांट्स नर्सरी – पश्चिम विहार
सनराइज प्लांट्स – आई.पी. एक्सटेंशन, पटपड़गंज
योगी नर्सरी – नेहरू एन्क्लेव ईस्ट, कालकाजी
पोसान प्लांट नर्सरी – पश्चिम सागरपुर
राहुल ओरिजिनल प्लांट शॉप – हौज रानी, मालवीय नगर



Source link