बिजली के बिल से परेशान तनीषा मुखर्जी, एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र के बिजली विभाग को बताया ‘माफिया’, CM से लगाई गुहार!

बिजली के बिल से परेशान तनीषा मुखर्जी, एक्ट्रेस ने महाराष्ट्र के बिजली विभाग को बताया ‘माफिया’, CM से लगाई गुहार!


Last Updated:

तनीषा मुखर्जी इन दिनों बिजली के बढ़े हुए बिलों को लेकर काफी परेशान हैं. एक्ट्रेस ने लोनावला में बिजली विभाग की कथित मनमानी पर जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को ‘माफिया’ तक कह दिया. साथ ही तनीषा ने आरोप लगाया कि लोगों को भारी-भरकम बिल भेजे जा रहे हैं और भुगतान के लिए बिजली काटी जा रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

तनीषा ने जाहिर किया अपना गुस्सा

नई दिल्ली. बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस काजोल की बहन अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी की चिंता इन दिनों लोनावला में बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर काफी बढ़ गई हैं. उन्होंने महाराष्ट्र के बिजली विभाग को लेकर सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर किया है. एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि लोगों को भारी-भरकम बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं और भुगतान के लिए बिजली काटने तक की कार्रवाई की जा रही है. एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले को लेकर विभाग को ‘माफिया’ तक कह दिया.

तनीषा मुखर्जी ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पर एक लंबा चौड़ा नोट शेयर कर एक्ट्रेस ने कहा कि लोनावला में बिजली के बढ़े हुए बिलों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की. तनीषा ने लिखा कि लोनावला में महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड का रवैया माफिया जैसा है. उनके मुताबिक लोगों को बहुत ज्यादा रकम के बिल दिए जा रहे हैं और भुगतान के लिए बिजली काटी जा रही है.

तनीषा ने सीएम से लगाई मदद की गुहार

तनीषा ने अपने पोस्ट में अपना गुस्सा जाहिर किया है. एक्ट्रेस ने ये आरोप लगाया है कि बिजली विभाग के कर्मचारी शनिवार शाम को भी बिजली काटने पहुंच जाते हैं, भले ही बिल जमा करने की आखिरी तारीख अभी बाकी हो.एक्ट्रेस ने कहा है कि इस तरीके से लोगों को परेशान करना ठीक नहीं है. इसके लिए तनीषा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय और अन्य नेताओं को टैग करते हुए लोनावला आने और मामले को देखने की अपील भी की.



Source link