Last Updated:
अक्सर गानों के बोल लोगों की जुबां पर सालों तक चिपक जाते हैं. मगर एक गीत ऐसा है जिसमें कई गालियां और नोकझोंक थी. इसके बावजूद वो हिट हुआ. इसमें सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर नजर आए थे.
ऐसा गाना, जिसकी शुरुआत की गाली से होती है. शुरुआत ही नहीं, पूरा ट्रैक ही गालियों और नोकझोंक से भरा था. जी हां, एक ऐसा ही गाना है. वो भी हिट फिल्म का, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर नजर आए थे. दरअसल हम आप कर रहे हैं ‘आर. राजकुमार’ फिल्म के गाने ‘मत मारी’ की. जिसमें कुत्ता से लेकर टुच्चा जैसे शब्द सुनाई देते हैं.
R… Rajkumar फिल्म साल 2013 में आई थी जिस मसाला फिल्म को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का रोमांस देखने को मिला था. इस फिल्म के साथ साथ इसके सारे गाने भी हिट थे.
गालियों से भरा गीत
इसी फिल्म का गाना ‘मत मारी’ दूसरे ट्रैक से हटकर था. जिसमें नायक-नायिका की नोकझोंक मस्ती और नखरे देखने को मिलते है. गाने की शुरुआत ही ‘कुत्ता’ शब्द से होती है. पूरे गाने में कुत्ते, इडियट, चोर, लुक्खा, लुच्चा, गंदा, चोर, टुच्चा, गुंडा मव्वाली… जैसे शब्दों का इस्तेमाल हुआ है.
आखिर किसने गाया ऐसा एक्सपेरिमेंटल सॉन्ग
‘मत मारी’ गाना किसी एक्सपेरिमेंट से कम नहीं था. इसे आशीष पंडित ने लिखा था तो म्यूजिक प्रीतम ने दिया था. ‘आर. राजकुमार’ के इस गीत को कुणाल गांजावाला और सुनिधि चौहान ने आवाज दी थी. प्रीतम का ये एक्सपेरिमेंट हिट हुआ था. गाने को शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया था.
आर राजकुमार के टोटल 8 गाने
फिल्म में करीब 8 गाने थे. जिसमें गंदी बात, साड़ी के फॉल सा, मत मारी से लेकर कद्दू कटेगा जैसे सॉन्ग सुनाई दिए. 5 गाने ऑरिजनल थे तो तीन उन्हीं के रीमेक्स थे. सिंगर्स की बात करें फिल्म में सुनिधि चौहान, कुणाल के अलावा अरिजीत सिंह, मीका सिंह से लेकर पलक मुच्छल की आवाज भी सुनाई दी थी. कास्ट की बात करें तो शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के अलावा फिल्म में सोनू सूद, आशीष विद्यार्थी, मुकुल देव से लेकर असरानी जैसे सितारे नजर आए.