VIDEO: शिमला के जांगलिख पुल के पास सुबह सुबह पहाड़ दरका, लोगों ने भागकर बचाई जान, SDM बोले-झील नहीं बनी, रोड बंद

VIDEO: शिमला के जांगलिख पुल के पास सुबह सुबह पहाड़ दरका, लोगों ने भागकर बचाई जान, SDM बोले-झील नहीं बनी, रोड बंद


Last Updated:

शिमला के रोहड़ू के चिड़गांव में जांगलिख पुल के पास पहाड़ी दरकने से सड़क बंद हो गई. भारी मलबा और पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही ठप है. सुंदरू खड्ड में पानी का बहाव बढ़ने का खतरा है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शिमला. हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू के चिड़गांव में जांगलिख पुल के समीप पहाड़ी दरकने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई. पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आने के कारण दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है. मौके पर नुकसान की भी सूचना है.

बताया जा रहा है कि जांगलिख पुल के पास रविवार से ही पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे थे. इस दौरान सड़क से गुजर रहे कई यात्रियों ने भागकर अपनी जान बचाई थी. अब अचानक पूरा पहाड़ दरकने से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया है, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया.

वहीं, जांगलिख खड़ में हुए भारी लैंडस्लाइड के कारण सुंदरू खड़ का पानी रुक गया है. इससे आसपास के क्षेत्रों में अचानक पानी का बहाव बढ़ने का खतरा बना हुआ है. ऐसे में स्थानीय लोगों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. प्रशासन की ओर से स्थिति का आकलन किया जा रहा है. लोगों से अपील है कि जांगलिख, पब्बर नदी और खड़ के किनारे जाने से बचें तथा सुरक्षित दूरी बनाए रखें. पानी का बहाव अचानक बढ़ सकता है.

रोहड़ू के एसडीएम धर्मेश रमोत्रा ने बताया कि तहसीलदार चिड़गाँव को मौके पर भेज दिया गया है. सुंदरू खड्ड में गिरे मलबे के कारण पानी का बहाव थोड़ा सा अवरुद्ध हुआ था, लेकिन अब पानी का बहाव फिर से शुरू हो गया है, खड्ड में झील बनने जैसा कोई खतरा नहीं है, जलस्तर अचानक बढ़ने की संभावना है.

गौर रहे कि शिमला में सोमवार को मौसम खराब बना हुआ है और हल्की बारिश शुरू हुई है. हालांकि, शिमला में बारिश की वजह से ठंड प्रचंड हो गई है और न्यूनतम पारा 12 डिग्री दर्ज किया गया है.



Source link