Sawai Madhopur SP Jyeshtha Maitrei Viral Video: ड्यूटी से अलग दिखा SP का अंदाज, स्टाफ संग पीसी देसी चटनी

Sawai Madhopur SP Jyeshtha Maitrei Viral Video: ड्यूटी से अलग दिखा SP का अंदाज, स्टाफ संग पीसी देसी चटनी


Last Updated:

Sawai Madhopur SP Jyeshtha Maitrei: सवाई माधोपुर की एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी का पुलिस स्टाफ के साथ एक अनूठा ‘फैमिली अंदाज’ देखने को मिला. पाली घाट रेस्ट हाउस में आयोजित गेट-टु-गेदर में एसपी ने न सिर्फ स्टाफ के साथ मस्ती की, बल्कि खुद सिलबट्टे पर धनिया, टमाटर और हरी मिर्च की चटनी भी पीसी. इस दौरान उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि उनका दांव नहीं लग रहा. टीम बॉन्डिंग बढ़ाने के लिए म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी और जलेबी दौड़ जैसे खेल भी आयोजित किए गए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Sawai Madhopur SP Jyeshtha Maitrei: सवाई माधोपुर SP का फैमिली अंदाज, सिलबट्टे पर पीसी चटनी

Sawai Madhopur: राजस्थान पुलिस महकमे से एक बेहद अनूठी और दिल छू लेने वाली खबर सामने आई है. हमेशा सख्त और अनुशासित दिखने वाले पुलिस अधिकारी जब एक परिवार की तरह वक्त बिताते हैं, तो माहौल खुशनुमा हो जाता है. ऐसा ही नजारा सवाई माधोपुर में देखने को मिला, जहां की एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी का एक अलग ही अंदाज नजर आया. उन्होंने अपने पुलिस स्टाफ के लिए एक विशेष गेट-टु-गेदर का आयोजन किया, जिसमें सभी काम का तनाव भूलकर मस्ती में डूबे नजर आए.

सवाई माधोपुर की पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने पाली घाट स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस में पुलिस कर्मचारियों के लिए इस गेट-टु-गेदर का आयोजन किया था. इस दौरान महकमे में एक ‘फैमिली अंदाज’ देखने को मिला. एसपी ने अपने स्टाफ के साथ न केवल हंसी-मजाक किया, बल्कि माहौल को हल्का-फुल्का बनाने के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.



Source link