GATE 2027 Registration Extended: गेट 2027 के लिए बढ़ गई रजिस्ट्रेशन डेट, अब 05 अक्टूबर तक नहीं लगेगी लेट फीस

GATE 2027 Registration Extended: गेट 2027 के लिए बढ़ गई रजिस्ट्रेशन डेट, अब 05 अक्टूबर तक नहीं लगेगी लेट फीस


नई दिल्ली (GATE 2027 Registration Extended). इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में शुमार ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट 2027 के लिए आवेदन करने वाले लाखों युवाओं के लिए काम की खबर है. आईआईटी मद्रास ने स्टूडेंट्स की भारी मांग को ध्यान में रखते हुए गेट 2027 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है. जो उम्मीदवार किसी भी वजह से अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे बिना किसी लेट फीस के 5 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

देश के टॉप संस्थानों से मास्टर्स या पीएचडी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों को gate2027.iitm.ac.in पर गेट 2027 का फॉर्म भरना होगा. आईआईटी मद्रास के ऑफिशियल अपडेट के अनुसार, अगर कोई छात्र इस तारीख तक भी फॉर्म नहीं भर पाता है तो वह लेट फीस के साथ 12 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेगा. जिन उम्मीदवारों से गेट फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गई है, उनके लिए करेक्शन विंडो 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक खोली जाएगी.

गेट 2027 परीक्षा कब होगी?

गेट परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को होगी. आखिरी समय की भागदौड़ से बचने के लिए गेट 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर विजिट करके प्रक्रिया पूरी कर लें. साथ ही गेट 2027 के शेड्यूल पर भी नजर रखें.

GATE 2027 की रजिस्ट्रेशन डेट क्यों बढ़ाई गई?

देशभर के इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए GATE परीक्षा सिर्फ एक टेस्ट नहीं, बल्कि करियर की उड़ान का जरिया है. आईआईटी मद्रास को गेट 2027 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन बढ़ाने का अनुरोध मिल रहा था. छात्रों की इसी परेशानी को समझते हुए परीक्षा बोर्ड ने बिना लेट फीस के आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 5 अक्टूबर 2026 कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा था, वे बिना किसी हड़बड़ी के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

फॉर्म भरते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल

गेट 2027 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बेहद आसान है. लेकिन जरा सी लापरवाही के चक्कर में फॉर्म रद्द हो सकता है. जानिए गेट 2027 का फॉर्म भरने के स्टेप्स:

  • गेट 2027 की ऑफिशियल वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर विजिट करें.
  • वैध ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड के जरिए रजिस्ट्रेशन करें.
  • इसके बाद GOAP एनरोलमेंट आईडी मिलेगी, जिसकी मदद से लॉगिन करके फॉर्म भरना होगा.
  • फॉर्म में अपनी पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स बहुत सावधानी से एंटर करें.
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, कैटेगरी सर्टिफिकेट और वैध आईडी प्रूफ जैसे डॉक्यूमेंट्स अपलोड करते समय सुनिश्चित कर लें कि वे एकदम सही फॉर्मेट में हों.

करेक्शन विंडो और परीक्षा की तारीखें

गेट 2027 फॉर्म सबमिट करते समय कोई गलती हो जाए तो भी घबराने की जरूरत नहीं है. आईआईटी मद्रास 14 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोलेगा, जिसमें अपनी गलतियां सुधार सकते हैं. GATE 2027 की परीक्षाएं अगले साल फरवरी की 6, 7, 13, 14, 20 और 21 तारीख को होंगी. गेट 2027 परीक्षा के एडमिट कार्ड की जानकारी पोर्टल पर मिलेगी. लास्ट मोमेंट पर सर्वर डाउन होने के झंझट से बचने के लिए जल्द से जल्द फॉर्म भरने की कोशिश करें.



Source link