AC बंद कर निकालने पड़े कंबल…द‍िल्‍ली में 16.8 डिग्री के साथ कैसे दिसंबर में बदल गई सितंबर की रात

AC बंद कर निकालने पड़े कंबल…द‍िल्‍ली में 16.8 डिग्री के साथ कैसे दिसंबर में बदल गई सितंबर की रात


इस साल मौसम का मूड बार-बार बदल रहा है. कभी धूप तो कभी बारिश और कभी एल नीनो के चलते सूखा जैसे हालात तो कभी भीषण बाढ़ का कहर. हालांकि दिल्ली में भी रविवार को मौसम का ऐसा ही अजीबोगरीब रूप देखने को मिला जब रात में अचानक एसी बंद कर लोग कंबल निकालने लगे. दरअसल दिल्ली में पिछले 25 सालों में रविवार की रात सबसे सर्द रही और यह लोगों को ऐसे महसूस हुई जैसे दिसंबर का महीना आ गया हो.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों के मुताबिक रविवार 26 सितंबर की रात 25 साल की दूसरी सबसे ठंडी रात साबित हुई. जब तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया.सफदरजंग वेधशाला पर जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक रात में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम था. हालांकि रिज क्षेत्र में यह तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया.

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि यह पिछले दो साल की सबसे ठंडी सितंबर की रात भी साबित हुई. शहर में इससे पहले 2024 में सितंबर की रात का तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस तक गिरा था. जबकि साल 2001 में यह 21.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जो 2001 के बाद तीसरा सबसे निचला स्तर था.

दिल्ली रिज में 16.8 पहुंचा तापमान
आईएमडी के अनुसार, तापमान में गिरावट राजधानी के अन्य हिस्सों में काफी ज्यादा रही. इनमें रिज स्टेशन सबसे ज्यादा ठंडा रहा. यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 16.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. जबकि पालम वेधशाला पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कम 19.2 डिग्री रहा, जबकि मयूर विहार में यह 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

शहर का सबसे ठंडा इलाका दिल्ली रिज स्टेशन रहा, जहां न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह सामान्य से सात डिग्री कम था और आईएमडी ने इसे “सामान्य से काफी नीचे” की श्रेणी में रखा.

वहीं लोधी रोड और आयानगर जैसे पड़ोसी स्टेशनों पर क्रमशः 21 और 21.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ. शनिवार को भी मौसम में ठंडक थी और बारिश भी हुई थी. सफदरजंग पर 4.9 मिलीमीटर और रिज पर 6.8 मिलीमीटर बारिश हुई. जबकि नोएडा के कुछ हिस्सों में 26.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई.

आईएमडी के एक अधिकारी के अनुसार, मध्य उत्तर प्रदेश पर निम्न दबाव का क्षेत्र नमी खींच रहा था, जबकि उत्तर भारत पर एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय था. इन दोनों सिस्टम के कारण दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहे और फ‍िर अचानक बारिश हुई. वहीं आसमान में छाए बादलों ने दिन के समय गर्मी को कम किया, जबकि गीली जमीन और मजबूत उत्तर-उत्तर-पूर्वी हवाओं की वजह से ठंडक और बढ़ गई.

शनिवार को पालम पर 33 किलोमीटर प्रति घंटा तक की तेज हवाएं चलीं. दिनभर 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पूर्वी हवाएं चलती रहीं. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार, 28 सितंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है.



Source link