aaj ka panchang 29 September 2026 | ashwin maas tritiya tithi 2026 muhurat Mangalwar vrat | आज का पंचांग, 29 सितंबर 2026 मंगलवार व्रत शुभ व अशुभ मुहूर

aaj ka panchang 29 September 2026 | ashwin maas tritiya tithi 2026 muhurat Mangalwar vrat | आज का पंचांग, 29 सितंबर 2026 मंगलवार व्रत शुभ व अशुभ मुहूर


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 29 September 2026: आज मंगलवार व्रत के साथ पितृपक्ष के तीसरे दिन का श्राद्धकर्म और तर्पण किया जा रहा है. पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, विष्टि करण, हर्षण योग, उत्तर का दिशाशूल है. पितृपक्ष के तीसरे दिन मंगलवार का संयोग होने से इस दिन पितरों के तर्पण के साथ हनुमानजी का व्रत और पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है. पितृपक्ष में पूर्वजों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है. पितृपक्ष के तीसरे दिन सामान्यतः उन दिवंगत परिजनों का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु तृतीया तिथि को हुई हो. आज हर्षण योग सुबह 6:13 बजे से शुरू होकर अगले दिन यानी 30 सितंबर को भोर में 3:20 बजे तक रहेगा. इस दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:53 से दोपहर 12:40 बजे तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:37 से 05:25 बजे तक रहेगा. विजय मुहूर्त दोपहर 02:11 से 02:59 पी एम तक रहने वाला है. वहीं सुबह 3:05 से 4:35 बजे तक अमृत काल रहेगा.

ज्योतिषीय मान्यताओं में मंगलवार का दिन हनुमानजी और मंगल ग्रह से संबंधित माना जाता है. मंगलवार का व्रत रखकर विधि विधान के साथ हनुमानजी की पूजा अर्चना करने से मंगल दोष समेत सभी ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है और कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है. इस दिन व्रत रखने वाले भक्त प्रातः स्नान करके लाल वस्त्र धारण कर हनुमानजी के मंदिर में या घर के पूजा स्थान पर दीपक जलाएं. हनुमानजी को सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और गुड़-चना अर्पित करें. इसके बाद हनुमान चालीसा, बजरंग बाण या सुंदरकांड का पाठ किया जा सकता है. श्रद्धालु दिनभर सात्विक भोजन या फलाहार कर सकते हैं. पितृपक्ष के अवसर पर पहले पूर्वजों का विधिपूर्वक तर्पण और श्राद्ध कर्म करना चाहिए. इसके बाद हनुमानजी की पूजा की जा सकती है. धार्मिक मान्यता में हनुमानजी को संकटमोचन और भक्तों की रक्षा करने वाला देवता माना गया है. इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना, दान देना और पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना भी पुण्यकारी माना जाता है. पंचांग से जानें आज के शुभ व अशुभ मुहूर्त…

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 29 सितंबर 2026
आज की तिथि- तृतीया तिथि – 05:09 पी एम तक, चतुर्थी तिथि
आज का नक्षत्र- अश्विनी – 09:03 ए एम तक, भरणी नक्षत्र
आज का करण- विष्टि – 05:09 पी एम तक, बव – 04:03 ए एम, 30 सितंबर तक
आज का योग- हर्षण – 03:20 ए एम, 30 सितंबर तक, वज्र योग
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- मेष राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:14 ए एम
सूर्यास्त- 06:10 पी एम
चन्द्रोदय- 07:45 पी एम
चन्द्रास्त- 08:41 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 29 सितंबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:37 ए एम से 05:25 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:48 ए एम से 12:36 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:11 पी एम से 02:59 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:10 पी एम से 06:35 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:48 पी एम से 12:36 ए एम, 30 सितंबर
अमृत काल: 03:06 पी एम से 04:36 पी एम, 30 सितंबर
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:14 ए एम से 09:03 ए एम
अमृत सिद्धि योग: 06:14 ए एम से 09:03 ए एम

शिववास: क्रीड़ा में – 05:09 पी एम तक, कैलाश पर

आज के अशुभ मुहूर्त 29 सितंबर 2026
राहुकाल: 03:11 पी एम से 04:41 पी एम
यमगण्ड: 09:13 ए एम से 10:42 ए एम
गुलिक काल: 12:12 पी एम से 01:42 पी एम
विडाल योग: 06:14 ए एम से 09:03 ए एम
दुर्मुहूर्त: 08:37 ए एम से 09:25 ए एम
वर्ज्य: 06:04 पी एम से 07:34 पी एम
गण्ड मूल: 06:14 ए एम से 09:03 ए एम
भद्राकाल: 06:14 ए एम से 05:09 पी एम
दिशाशूल: उत्तर



Source link