यूपी प्रशासन में फिर से बदलाव, 3 दिग्गज IPS अफसरों के तबादले, मुरादाबाद से लेकर DGP मुख्यालय तक नई तैनाती

यूपी प्रशासन में फिर से बदलाव, 3 दिग्गज IPS अफसरों के तबादले, मुरादाबाद से लेकर DGP मुख्यालय तक नई तैनाती


Last Updated:

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश शासन ने पुलिस महकमे में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से तीन वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं. जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. मनोज कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) पीएसी, पश्चिमी जोन मुरादाबाद बनाया गया है. वहीं 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हेमराज मीणा को डीआईजी सुरक्षा, लखनऊ की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी राजेश द्विवेदी को डीजीपी मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक चुनाव प्रकोष्ठ के पद पर तैनात किया गया है.

Zoom

तीन आईपीएस अफसरों का तबादला

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक बार फिर से बड़ा बदलाव किया गया है. अफसर लेवल पर तबादले का दौर जारी है. आगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए प्रशासनिक कार्यप्रणाली को मजबूत करने का प्रयास चल रहा है. इसी बीच सोमवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया गया है. न केवल लोकेशन में बल्कि कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है. गृह विभाग और पुलिस महानिदेशक (DGP) कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत पीएसी, राज्य सुरक्षा विंग और चुनाव प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं.

आदेश के अनुसार, 2006 बैच (आरआर) के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी डॉ. मनोज कुमार को पुलिस महानिरीक्षक (आईजी), पीएसी, पश्चिमी जोन मुरादाबाद के पद पर नियुक्त किया गया है. इससे पूर्व वह पुलिस महानिदेशक मुख्यालय, लखनऊ में प्रतीक्षारत (Waiting) चल रहे थे.

क्र० अधिकारी का नाम व बैच कहां से कहां को
1 डॉ0 मनोज कुमार, आईपीएस-आरआर-2006 पुलिस महानिरीक्षक, प्रतीक्षारत्, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, लखनऊ पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, पश्चिमी जोन मुरादाबाद
2 हेमराज मीणा, आईपीएस-आरआर-2012 पुलिस उपमहानिरीक्षक, यू0पी0एस0आई0एफ0एस0, लखनऊ पुलिस उपमहानिरीक्षक, सुरक्षा, उ0प्र0, लखनऊ
3 राजेश द्विवेदी, आईपीएस-एसपीएस-2013 सेनानायक, 38वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ पुलिस अधीक्षक, चुनाव प्रकोष्ठ, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0, लखनऊ

हेमराज मीणा को डीआईजी सुरक्षा जिम्मेदारी
तबादला सूची में दूसरा प्रमुख नाम 2012 बैच (आरआर) के आईपीएस अधिकारी हेमराज मीणा का है. वह अब तक पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), उत्तर प्रदेश स्पेशल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी एंड फॉरेंसिक साइंसेज (UPSIFS), लखनऊ के पद पर तैनात थे. शासन ने उन्हें अब पुलिस उपमहानिरीक्षक (सुरक्षा), उत्तर प्रदेश, लखनऊ के अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी है. राजधानी में वीआईपी सुरक्षा, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की निगरानी और सुरक्षा रणनीति के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण प्रभार है.

राजेश द्विवेदी को चुनाव प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी
वहीं 2013 बैच (एसपीएस) के आईपीएस अधिकारी राजेश द्विवेदी को पुलिस अधीक्षक (एसपी), चुनाव प्रकोष्ठ, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ बनाया गया है. इससे पूर्व वह अलीगढ़ में 38वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक (कमांडेंट) के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे. राज्य में भविष्य में होने वाले विभिन्न चुनावों के दौरान पुलिस बल के समन्वय, सुरक्षा इंतजामों और आयोग के निर्देशों के क्रियान्वयन में चुनाव प्रकोष्ठ की भूमिका बेहद अहम रहती है.



Source link