पति ADM, पत्नी सब रजिस्ट्रार, दोनों के ठिकानों पर रेड से हड़कंप; कैश और ज्वेलरी बरामद

पति ADM, पत्नी सब रजिस्ट्रार, दोनों के ठिकानों पर रेड से हड़कंप; कैश और ज्वेलरी बरामद


Last Updated:

Bihar News : पटना-बेगूसराय में एक साथ हुई निगरानी की कार्रवाई ने सरकारी महकमे में हलचल बढ़ा दी है. दरअसल पटना में ADM सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी सब रजिस्ट्रार कुमारी स्वाति के ठिकानों पर रेड के दौरान कैश और ज्वेलरी बरामद हुई. तलाशी के दौरान कैश और ज्वेलरी मिलने की जानकारी सामने आई है.

Zoom

सांकेतिक फोटो-एआई

पटना. कुर्सी सरकारी थी, लेकिन अब निगाह निगरानी की है. पति ADM सप्लाई और पत्नी सब रजिस्ट्रार के पटना-बेगूसराय स्थित ठिकानों पर एक साथ रेड हुई तो कैश और ज्वेलरी मिलने की जानकारी सामने आई. आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई इस कार्रवाई के बाद अब घर से लेकर निवेश तक का हिसाब खंगाला जा रहा है. निगरानी जांच ब्यूरो की टीम संपत्ति और वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच में जुटी है. तलाशी के दौरान मिले सामान और कागजात का सत्यापन किया जा रहा है. अब जांच का फोकस इस बात पर है कि घोषित आय और सामने आई संपत्ति के बीच कितना अंतर है.

दरअसल बिहार में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने पटना के ADM सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर और उनकी पत्नी दानापुर की जिला सब रजिस्ट्रार कुमारी स्वाति के ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की जा रही है. निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की अलग-अलग टीमों द्वारा पटना और बेगूसराय स्थित उनके आवासों पर तलाशी ली जा रही है. अधिकारियों की मौजूदगी में परिसरों में दस्तावेज और अन्य सामान की जांच की जा रही है.

नकदी और आभूषण समेत कई दस्तावेज बरामद

तलाशी के दौरान निगरानी टीम को भारी मात्रा में नकदी, आभूषण और निवेश से संबंधित दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है. टीम बरामद सामान और दस्तावेजों का सत्यापन कर रही है. तलाशी की कार्रवाई अभी जारी है. निगरानी विभाग की कार्रवाई का आधार आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप बताया जा रहा है. जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि अधिकारियों की घोषित आय और उनके पास मिली संपत्ति एवं निवेश के बीच कोई असंगति है या नहीं.

पटना और बेगूसराय में एक साथ कार्रवाई

बताया जा रहा है कि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीमों ने दोनों अधिकारियों से जुड़े परिसरों को कार्रवाई के दायरे में लिया है. तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच के बाद ही मामले से जुड़ी पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की तलाशी जारी है. कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामद नकदी, आभूषण और दस्तावेजों से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है.



Source link