मध्य प्रदेश के मौसम का हाल! भोपाल से जबलपुर तक हल्की बारिश, आज झोंकेदार हवा से सावधान

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल! भोपाल से जबलपुर तक हल्की बारिश, आज झोंकेदार हवा से सावधान


Last Updated:

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई अब लगभग तय मानी जा रही है. भारी बारिश का दौर खत्म होता नजर आ रहा है. आज (28 सितंबर 2026, दिन सोमवार) कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. तेज रफ्तार हवा जरूर मुश्किलें बढ़ाएगी. IMD ने लोगों से अपील की है कि झोंकेदार हवा चलने के दौरान खुले में, टिन शेड, हल्की नुकीली या धारदार वस्तुओं आदि के आसपास न खड़े हों.

Zoom

IMD ने सभी जिलों के येलो अलर्ट जारी किया है. (सांकेतिक तस्वीर)

जबलपुर. मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार अब थम रही है. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में मानसून राज्य से विदा हो सकता है. जिसके बाद गुलाबी ठंड का दौर शुरू होगा. भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी 28 सितंबर 2026, दिन सोमवार के लिए प्रदेश के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. पूर्व से लेकर पश्चिम तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. गरज-चमक के साथ आसमान में बादल छाएंगे लेकिन भारी वर्षा के आसान नहीं हैं. प्रदेश में आज 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का अनुमान जताया गया है. IMD ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

आज राजधानी भोपाल से लेकर इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, धार, मुरैना, रीवा, सिंगरौली, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, ग्वालियर, गुना, बालाघाट समेत लगभग सभी जिलों में कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना बन रही है. गरज-चमक के साथ झोंकेदार हवा चलने का पूर्वानुमान है. इस दौरान खुले में, टिन शेड, हल्की नुकीली या धारदार वस्तुओं आदि के आसपास न खड़े हों. IMD के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक फिलहाल मौसम इसी तरह का बना रहेगा.

धार में सबसे कम तापमान
पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस खरगोन में दर्ज किया गया. वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस धार में दर्ज किया गया.

रिहायशी इलाकों में घुसा नदी का पानी
बताते चलें कि बीते दिनों हुई भारी बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी थी. नदी-नाले उफान पर बह रहे थे. आलम यह था कि नदियों का पानी रिहायशी इलाकों में घुसने लगा. मंडला शहर में नर्मदा नदी का पानी घुस आया. यहां घुटनों तक पानी भरने से लोग हलकान हो उठे. सुरक्षा के एहतियातन पुलिस-प्रशासन को बैरिकेडिंग करनी पड़ी.

रविवार को कम हुई बारिश
रविवार को आसमानी आफत का कहर कुछ कम दिखा, जिससे नदियों का जलस्तर सामान्य होने लगा. फिलहाल सभी जिलों में हालात सामान्य हैं और आने वाले दिनों में भारी बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं, जो जनता के साथ-साथ प्रशासन के लिए भी राहत की खबर है.



Source link