Last Updated:
Supaul Crime News: बिहार के सुपौल में दिनदहाड़े दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग की घटना हुई है. बीच सड़क पर कार सवार बदमाश ने मोटर साइकिल सवार को जबरन उठा लिया. इसके बाद बीच सड़क पर गोली चलाते हुए लेकर फरार हो गए. मिली जानकारी के अनुसार मो. जीसान खान नाम के युवाक का अपहरण कर लिया गया. बदमाशों ने युवक को कार में जबरन बैठाया. ग्रामीणों के पीछा करने पर फायरिंग की. पुलिस जांच में जुटी है और युवक की तलाश जारी है.
बिहार के सुपौल में दिनदहाड़े दिनदहाड़े फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग की घटना हुई है.
सुपौल: दिनदहाड़े सड़क पर अचानक एक कार रुकती है…कुछ लोग युवक को जबरन कार में बैठाते हैं. फिर तेज रफ्तार में निकल जाते हैं. पीछे से ग्रामीण पीछा करते हैं तो कथित तौर पर गोलियों की आवाज सुनाई देती है. सुपौल में हुई इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. घटना छातापुर प्रखंड के भीमपुर थाना क्षेत्र के बेलागंज की बताई जा रही है. यहां स्टेट हाईवे पर एक युवक के अपहरण की घटना सामने आई है. आरोप है कि कुछ लोगों ने युवक को जबरन अपने साथ कार में बैठा लिया. ग्रामीणों ने जब वाहन का पीछा करने की कोशिश की तो कथित तौर पर फायरिंग की गई. घटनास्थल से एक खोखा मिलने की बात भी सामने आई है.
बीच सड़क पर युवक को जबरन कार में बैठाने का दावा
अपहृत युवक की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत के वार्ड-13 निवासी खुर्शीद खान के 20 वर्षीय पुत्र मो.जीसान खान के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक को जबरन कार में बैठाकर ले जाया जा रहा था. ग्रामीणों ने जब वाहन को रोकने और आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की तो कथित तौर पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. इसके बाद आरोपी वाहन लेकर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सड़क पर हुई इस वारदात को देखकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए.
वायरल वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस
घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है. पुलिस अब वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे घटनाक्रम की जांच कर रही है. घटनास्थल से खोखा मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि जीसान को कौन लोग अपने साथ ले गए? अपहरण के पीछे वजह क्या है? फिलहाल पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है.
पुलिस जांच में जुटी, युवक की तलाश जारी
घटना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है. पुलिस अपहरण में इस्तेमाल वाहन और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है. फिलहाल युवक कहां है. उसे किन लोगों ने अगवा किया है इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. मामले पर एसपी शरथ आरएस ने कहा कि जांच और कार्रवाई जारी है. पुलिस की जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी कि यह अपहरण कैसे हुआ. इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे. फायरिंग की घटना के पीछे क्या वजह थी.