EducationWorld School Rankings 2026 : एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 जारी हुई है. इसमें दिल्ली कई सरकारी स्कूलों ने जगह बनाई है. इसे एजुकेशनवर्ल्ड ने AZ रिसर्च पार्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर जारी किया है. रैंकिंग का 20वां एडिशन 24 सितंबर को बेंगलुरु में जारी किया गया था.
एजुकेशनवर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 34 शहरों में स्कूल जाने वाले बच्चों के माता-पिता, टीचर, एजुकेटर और काउंसलर समेत 18,000 लोगों के देश भर में किए गए फील्ड सर्वे पर आधारित है. इस सर्वे में 22 राज्यों के करीब 4,500 स्कूलों को एजुकेशनल एक्सीलेंस से जुड़े 14-15 पैरामीटर पर रैंक किया गया है.
चंडीगढ़ का स्कूल नंबर-1
रैंकिंग की स्टेट गवर्नमेंट डेट कैटेगरी में चंडीगढ़ के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 16D स्कूल ने पूरे देश में नंबर-1 रैंक हासिल की है. जबकि, दूसरा स्थान केरल के कोझिकोड स्थित GVHSS फॉर गर्ल्स स्कूल, नाडक्कवु ने हासिल किया है.
देश के टॉप 10 स्कूलों की लिस्ट
1. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 16D, चंडीगढ़
2. जीवीएचएसएस फॉर गर्ल्स, नदक्कावु, कोझिकोड
3. डॉ. भीमराव अंबेडकर (DBRA) सीएम श्री स्कूल, सेक्टर 10, द्वारका, दिल्ली
4. ओडिशा आदर्श विद्यालय, बुधापाल
5. DBRA सीएम श्री स्कूल, यमुना विहार, दिल्ली
6. DBRA सीएम श्री स्कूल, सेक्टर 19, द्वारका, दिल्ली
7. DBRA सीएम श्री स्कूल, सूरजमल विहार, दिल्ली
8. मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल, टीटी नगर, भोपाल
9. वर्ली सीफेस मुंबई पब्लिक इंग्लिश स्कूल
9. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मनीमाजरा, चंडीगढ़
10. गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 35डी, चंडीगढ़
टॉप 10 में दिल्ली के चार सरकारी स्कूल
स्कूलों की टॉप 10 रैंकिंग में दिल्ली के चार सरकारी स्कूलों ने जगह बनाई है. लिस्ट में डॉ. भीमराव अंबेडकर (DBRA) सीएम श्री स्कूल सेक्टर 10, द्वारका ने तीसरी रैंक हासिल की है. जबकि, डॉ. भीमराव अंबेडकर (DBRA) सीएम श्री स्कूल, यमुना विहार ने पांचवां, डॉ. भीमराव अंबेडकर (DBRA) सीएम श्री स्कूल सेक्टर 19, द्वारका ने छठवां और डॉ. भीमराव अंबेडकर (DBRA) सीएम श्री स्कूल, सूरजमल विहार ने सातवीं रैंक हासिल की है.