‘चलो-चलो… बाहुबली ट्रक आ गया’, वाराणसी में एंट्री लेते ही देखने की मची होड़, जौनपुर से दौड़े चले आए लोग

‘चलो-चलो… बाहुबली ट्रक आ गया’, वाराणसी में एंट्री लेते ही देखने की मची होड़, जौनपुर से दौड़े चले आए लोग


Last Updated:

Varanasi News: बेल्जियम से आए भारी भरकम वेसल को लेकर ओड़िसा से चला बाहुबली ट्रक अब वाराणसी पहुंच चुका है. वाराणसी नेशनल हाइवे पर भी इस वायरल बाहुबली ट्रक को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. आइए आम जनता से जानते हैं कि उन्हें इस वायरल ट्रक को देखने क्या महसूस हुआ.

वाराणसी: ओड़िसा के पारादीप पोर्ट से निकला बाहुबली ट्रक अब वाराणसी पहुंच चुका है. झारखंड, बिहार के बाद यूपी की सीमा में प्रवेश के बाद चंदौली के रास्ते के अब यह बाहुबली ट्रक बेल्जियम से आए भारी भरकम वेसल को लेकर वाराणसी आ चुका है. वाराणसी के डाफी टोल प्लाजा पहुंच ये बाहुबली ट्रक आज रुकेगा और फिर कल सुबह से नेशनल हाइवे के रास्ते ये बाहुबली ट्रक राजातालाब होते हुए हरहुआ रिंग रोड से गाजीपुर की सीमा में प्रवेश करेगा.

वाराणसी नेशनल हाइवे पर भी इस वायरल बाहुबली ट्रक को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. ट्रक को देखने और उसके साथ तस्वीरों को मोबाइल में कैद करने के लिए लोग 100 किलोमीटर का सफर तय करके वाराणसी पहुंच रहे हैं.

जौनपुर से ट्रक देखने वाराणसी पहुंचा शख्स
जौनपुर से वाराणसी आए सुनील कुमार ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उन्होंने इस ट्रक के बारे में सोशल मीडिया पर कई रील देखें थे. उन्हें जब ये पता चला कि यह वायरल ट्रक वाराणसी से होकर गाजीपुर के रास्ते लखीमपुर खीरी तक जाएगा तो उसे देखने के लिए वो वाराणसी चले आएं. चंदौली के रहने वाले महेश यादव ने बताया कि उन्होंने भी इस ट्रक और उसपर लदे वेसल के बारे में काफी सुना था, इसलिए वो भी इसे देखने के लिए यहां आ गए.

वाराणसी से इस गाजीपुर और फिर आगे लखीमपुर खीरी तक ये वेसल पहुंच सकें. इसके लिए वाराणसी डाफी टोल प्लाजा पर सड़क का निर्माण भी हो रहा है. इसके अलावा वाराणसी सीमा से इसे पार कराने के लिए वाराणसी में तीन ओवर ब्रिज को भी हटाया जाएगा. यह ओवरब्रिज हरहुआ रिंग रोड और वाराणसी गाजीपुर मार्ग पर है.

308 डिग्री घूम जाता है इस ट्रक का पहिया
बताते चलें कि इस बाहुबली ट्रक की चर्चा इसलिए हो रही है कि यह आम ट्रक से बिल्कुल अलग है. इसमें हाइड्रोलिक मॉड्यूलर ट्रेलर है. इसके साथ ही बीस ट्रॉली जोड़कर इसे तैयार किया गया है. हर ट्रॉली पर कई एक्सल है. इस बाहुबली ट्रक में 308 पहिए लगे हुए हैं. बड़ी बात ये है कि हर पहिया 308 डिग्री घूम सकता है, ताकि किसी भी मोड़ पर यह आसानी मुड़ सके. इस ट्रक पर शुगर मिल का वेसल लदा हुआ है, जिसकी लंबाई सौ फीट और ऊंचाई बीस फीट से ज़्यादा है. वजन लगभग दो सौ टन बताया जा रहा है.



Source link