घर में चल रही थी शादी की तैयारी, टेंट लगाते समय हुआ हादसा, दूल्हे के भाई समेत दो मजदूरों की मौत

घर में चल रही थी शादी की तैयारी, टेंट लगाते समय हुआ हादसा, दूल्हे के भाई समेत दो मजदूरों की मौत


Last Updated:

Mau Latest News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में उस वक्त खुशिया मातम में बदल गई जब शादी की तैयारी को लेकर टेंट लगाया जा रहा था तभी हाई टेंशन तार के चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई है. साथ ही दूल्हे के भाई की मौत हो गई है.

Zoom

मऊ में हादसा.

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामाबाद में शादी की तैयारियों के बीच हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत हो गई. हादसे के बाद शादी वाले घर में खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया. मृतकों में घर का सदस्य महमूद और टेंट लगाने वाले कर्मचारी इरफान व कामिल शामिल हैं.

बताया जा रहा है कि मोहल्ला इस्लामाबाद में एक घर में शादी की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान घर की छत पर टेंट लगाया जा रहा था. घर के ऊपर से हाईटेंशन बिजली का तार गुजर रहा था. टेंट लगाते समय किसी तरह तार से संपर्क हो गया, जिससे वहां मौजूद तीन युवक उसकी चपेट में आ गए.

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. मजिस्ट्रेट, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई. तीनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

शादी की तैयारी के बीच हुआ हादसा
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं. इसी दौरान टेंट लगाने का काम किया जा रहा था. ग्रामीणों का कहना है कि घर के ठीक ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजर रही है. टेंट का सामान लगाते समय वह बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिसके बाद यह हादसा हुआ. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है. शादी वाले परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पुलिस ने शुरू की जांच
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घर में शादी की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान छत पर टेंट लगाने के दौरान हाईटेंशन तार से संपर्क होने की वजह से हादसा हुआ. घटना में तीन युवकों की मौत हुई है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसा किस तरह हुआ और टेंट लगाने के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के बाद परिवार के साथ-साथ पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है.



Source link