अब सब जान सकेंगे इंदौर भागीरथपुरा कांड का सच! हाईकोर्ट ने न्यायिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की दी मंजूरी

अब सब जान सकेंगे इंदौर भागीरथपुरा कांड का सच! हाईकोर्ट ने न्यायिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की दी मंजूरी


Last Updated:

Indore News: इंदौर के चर्चित भागीरथपुरा कांड मामले में हाईकोर्ट ने न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग वाला आवेदन मंजूर कर लिया है. अब यह रिपोर्ट हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी. इससे आयोग द्वारा सामने रखे गए तथ्य, तय की गई जिम्मेदारियां और निष्कर्ष सार्वजनिक हो सकेंगे.

Zoom

सांकेतिक फोटो.

रिपोर्ट: मिथिलेश गुप्ता

इंदौर के बहुचर्चित भागीरथपुरा जलकांड मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है. जलकांड की न्यायिक जांच रिपोर्ट अब सार्वजनिक की जाएगी. हाईकोर्ट ने रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग से जुड़े आवेदन को मंजूर कर लिया है. साथ ही इस जांच रिपोर्ट को हाईकोर्ट की वेबसाइट पर भी अपलोड किया जाएगा. हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनीष यादव ने कोर्ट के इस फैसले की जानकारी दी है.

पहले लगी थी रोक
दरअसल, इंदौर के भागीरथपुरा जलकांड की जांच के लिए गठित न्यायिक जांच आयोग ने अपनी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की थी. रिपोर्ट सामने आने के बाद इसे सार्वजनिक करने को लेकर मामला न्यायालय के समक्ष पहुंचा था. इससे पहले सुनवाई के दौरान एक पक्षकार अजय बागड़िया की आपत्ति के बाद न्यायालय ने जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक न करने का निर्णय लिया था.

वकीलों ने लगाया था आवेदन
इसके बाद मामले में अधिवक्ताओं की ओर से नई पहल की गई. अधिवक्ता मनीष यादव, विभोर खंडेलवाल और रितेश ईनाणी की ओर से रिपोर्ट सार्वजनिक करने और इसकी प्रति उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किया गया था. आज हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान न्यायालय ने अधिवक्ताओं के इस आवेदन को स्वीकार कर लिया.

सामने आएंगे अहम तथ्य और निष्कर्ष
हाईकोर्ट से आवेदन मंजूर होने के बाद अब भागीरथपुरा जलकांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक हो सकेगी. रिपोर्ट हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद सभी के लिए उपलब्ध होगी. इस रिपोर्ट के सार्वजनिक होने से पता चलेगा कि न्यायिक जांच आयोग ने क्या तथ्य सामने रखे हैं. इसमें किन-किन जिम्मेदारियों का उल्लेख किया गया है और आयोग ने क्या निष्कर्ष दिए हैं, इसकी पूरी जानकारी अब सामने आ सकेगी.



Source link