Yashasvi Jaiswal Vaibahv Suryavanshi: वनडे में यशस्वी जायसवाल का भी हुआ वैभव सूर्यवंशी जैसा हाल, न सह पा रहे न कह पा रहे!

Yashasvi Jaiswal Vaibahv Suryavanshi: वनडे में यशस्वी जायसवाल का भी हुआ वैभव सूर्यवंशी जैसा हाल, न सह पा रहे न कह पा रहे!


होमखेलक्रिकेट

Opinion: वनडे में जायसवाल का भी हुआ वैभव जैसा हाल, न सह पा रहे न कह पा रहे!

Last Updated:

Yashasvi Jaiswal और Vaibhav Sooryavanshi की कहानी बिलकुल एक जैसी ही है. यानी भरपूर टैलेंट, जबरदस्त फॉर्म लेकिन सीनियर प्लेयर्स की वजह से इंतजार. टीम में नाम, लेकिन प्लेइंग इलेवन से बाहर. टी-20 टीम में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की वजह से वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं मिलता तो वनडे टीम में रोहित शर्मा और शुभमन गिल के चलते यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलती.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल

तिरुवनंतपुरम: क्रिकेट में सबसे मुश्किल होता है इंतजार! किसी को टीम में अपने नाम का इंतजार होता है. कोई टीम से प्लेइंग इलेवन में जाने के लिए इंतजार करता है. मगर वो इंतजार सबसे दुखदायी है, जब खिलाड़ी बाहर बैठकर सिर्फ सीट गर्म करते रह जाता है. कुछ ऐसा ही दर्द इन दिनों यशस्वी जायसवाल झेल रहे हैं. वनडे टीम में उनका हाल वैभव सूर्यवंशी की तरह हो चुका है, जो टी-20 टीम में कुछ ऐसी ही उलझन से गुजर रहे हैं. यानी परेशानी वही-दर्द वही और फर्क है तो सिर्फ फॉर्मेट का.

दो ओपनर, दोनों की एक ही कहानी
24 साल के यशस्वी जायसवाल और 15 साल के वैभव सूर्यवंशी दोनों आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हैं. यशस्वी जायसवाल को भी वही कहकर बहलाया जा रहा है, जो बात वैभव सूर्यवंशी से कही जाती है. यानी अभी आप युवा हैं और आपको मौके मिलेंगे, उसका इंतजार कीजिए. वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने जा रही वनडे सीरीज से एक शाम पहले इंडियन टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक मीडिया से बात करने आए. यशस्वी पर सवाल हुआ तो कोटक ने कहा:

टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी लड़ाई है. हम सभी जानते हैं कि जायसवाल बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है, वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं इसलिए वह टीम का हिस्सा हैं. ऐसा नहीं है कि उनके साथ किसी तरह का अनुचित व्यवहार किया गया है. उन्हें कड़ी मेहनत जारी रखनी चाहिए और मौके का इंतजार करना चाहिए. अब तक जब भी उन्हें मौका मिला है, उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है.

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल दोनों आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हैं

वनडे वर्ल्ड कप टीम में रहेंगे यशस्वी?
यशस्वी जायसवाल ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैच की वनडे सीरीज खेली थी, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें टीम में जगह नहीं मिली. अब बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम में फिर शामिल किया गया है. टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह मजबूत कर चुके इस मुंबई के ओपनर का वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना भी मुश्किल ही नजर आ रहा है.

वैभव सूर्यवंशी के पास गौतम गंभीर का बैकअप
इससे पहले 15 साल के वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ जब घरेलू टी-20 सीरीज में टीम में होने के बावजूद प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था तब हेड कोच गौतम गंभीर ने भी कहा था कि सूर्यवंशी के पास अभी लंबा समय है. वैभव को जब भी मौका मिलेगा, लंबा मिलेगा. फिलहाल संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की चैंपियन जोड़ी ही हमारी पहली चॉइस रहेगी. 15 साल की उम्र में टी-20 क्रिकेट में तहलका मचाने वाले वैभव टीम इंडिया के नए पोस्टर बॉय बन चुके हैं. अब यशस्वी की बैटिंग देखने के लिए स्टेडियम भरते हैं.



Source link