Moradabad: एक साल का इंतजार खत्म हुआ, गागन नदी पर नए पुल का 80 फीसद काम पुरा, कब से होगा चालू?

Moradabad: एक साल का इंतजार खत्म हुआ, गागन नदी पर नए पुल का 80 फीसद काम पुरा, कब से होगा चालू?


Last Updated:

Gagan Bridge Moradabad: मुरादाबाद वासियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है. गागन नदी पर बनाए जा रहे नए पुल को बनाने का कार्य तेजी निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और अब तक इसका 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. ब्रिज कॉरपोरेशन द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य के तहत पुल के 16 में से 14 गार्डर सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं. सब कुछ ठीक रहा तो दिसंबर 2026 तक इस पुल पर आम जनता और वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी. इससे स्थानीय लोगों को भारी ट्रैफिक जाम और वैकल्पिक रास्तों की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी.

Zoom

गागन नदी पर नया पुल बनकर लगभग तैयार हो चुका है. (फोटो- @capbcon)

मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के निवासियों के लिए एक बहुत बड़ी राहत भरी और बेहद सुखद खबर सामने आई है. लंबे समय से प्रतीक्षित गागन नदी पर बन रहा नया पुल अब तेजी से आकार लेने लगा है. निर्माण कार्य ने तीव्र गति पकड़ ली है और अब तक पुल का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है. निर्माण एजेंसी की कार्यशैली को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि इसी साल दिसंबर 2026 तक इस महत्वपूर्ण पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से शुरू हो जाएगा, जिससे इस क्षेत्र की एक बहुत बड़ी परिवहन समस्या का हमेशा के लिए समाधान हो जाएगा.

ब्रिज कॉरपोरेशन की देखरेख में गागन नदी पर पुल का निर्माण कार्य 28 नवंबर 2025 को शुरू हुआ था. शुरुआत से ही निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए थे. अब इसका असर धरातल पर दिखाने लगा है. पुल के कुल 16 निर्धारित गार्डरों में से 14 भारी-भरकम गार्डर अपनी सही जगह पर लगा दिए जा चुके हैं, जबकि शेष दो गार्डरों को भी जल्द ही क्रेन की मदद से लगाने की अंतिम तैयारी पूरी कर ली गई है. इसके अलावा, चार प्रमुख गार्डरों के ऊपर मजबूत स्लैब डालने का काम भी समय से पूरा कर लिया गया है. पुल का ढांचा अब पूरी मजबूती के साथ खड़ा नजर आने लगा है, जिससे स्थानीय लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं.

दिसंबर 2026 तक गाड़ियां दौड़ाने का लक्ष्य
नदी के शेष हिस्सों और एप्रोच रोड पर भी दिन-रात निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है. ब्रिज कॉरपोरेशन के अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य तय समय सीमा के भीतर उच्च मानकों के साथ काम पूरा कराना है. वर्तमान स्थिति यह है कि नदी पार करने के लिए स्थानीय नागरिकों और भारी वाहनों को लंबे तथा असुविधाजनक वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे न केवल उनका कीमती समय बर्बाद होता है बल्कि ईंधन की भी भारी खपत होती है. नया पुल पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद आसपास के इलाकों के बीच आपसी संपर्क और सुगम कनेक्टिविटी बहुत बेहतर हो जाएगी.

व्यापार और आवागमन को मिलेगा बढ़ावा
गागन नदी पर यह नया पुल बन जाने से रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों, स्कूली बच्चों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी राहत मिलेगी. आवाजाही सुगम होने से ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी और क्षेत्र का आर्थिक विकास भी तेजी से गति पकड़ेगा. प्रशासन और निर्माण एजेंसी का पूरा फोकस अब बचे हुए दो गार्डरों को स्थापित करने तथा फिनिशिंग का कार्य तेजी से निपटाने पर है. दिसंबर 2026 की तय समय सीमा के भीतर इस सौगात को जनता को समर्पित करने की पूरी तैयारी है.



Source link