DRDO PXE Apprentice Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बेहतरीन अवसर, DRDO में काम करके हर महीने कमाएं हजारों रुपये

DRDO PXE Apprentice Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए बेहतरीन अवसर, DRDO में काम करके हर महीने कमाएं हजारों रुपये


नई दिल्ली (DRDO PXE Apprentice Recruitment 2026). देश के सबसे प्रतिष्ठित रक्षा अनुसंधान संस्थानों में शुमार डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन में नौकरी का अवसर है. डीआरडीओ के प्रूफ एंड एक्सपेरिमेंटल एस्टेब्लिशमेंट (PXE), चांदीपुर ने अप्रेंटिसशिप के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. हाल ही में इंजीनियरिंग या डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी करने वाले जो युवा DRDO में प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए यह किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं है.

सही जगह इंटर्नशिप या अप्रेंटिसशिप मिलना आसान नहीं है. डीआरडीओ की यह अप्रेंटिसशिप स्कीम युवाओं को इंडस्ट्री के दिग्गजों के साथ काम सीखने का मौका देती है. 1 साल के ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान चुनिंदा अभ्यर्थियों को मॉडर्न टेक्नोलॉजी और रिसर्च एनवायरनमेंट को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा. साथ ही हर महीने स्टाइपेंड भी मिलेगा. जानिए डीआरडीओ में भर्ती के लिए क्या योग्यता चाहिए, स्टाइपेंड कितना मिलेगा और आवेदन का तरीका क्या है.

डीआरडीओ में किसे अप्रेंटिसशिप मिल सकती है?

डीआरडीओ अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम के तहत कुल 50 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, मैकेनिकल, केमिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल जैसी प्रमुख इंजीनियरिंग ब्रांच के कैंडिडेट्स हिस्सा ले सकते हैं. यह ट्रेनिंग 1 साल की होगी. पढ़ाई के बाद सीधे फील्ड वर्क और डिफेंस टेक्नोलॉजी के प्रोजेक्ट्स पर हाथ आजमाने के लिए यह बेहतरीन प्लेटफॉर्म है. 1 साल का अनुभव आगे चलकर सरकारी और प्राइवेट सेक्टर, दोनों में ही काम आएगा.

डीआरडीओ इंटर्न को कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

डीआरडीओ में अप्रेंटिसशिप के दौरान हर उम्मीदवार को निश्चित स्टाइपेंड मिलेगा. नोटिफिकेशन में इसकी जानकारी भी दी गई है:

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (B.Tech पास): इन पदों के लिए चुने जाने वाले युवाओं को प्रति माह 12,300/- रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा.
  • टेक्नीशियन अप्रेंटिस (Diploma पास): डिप्लोमा धारकों के लिए प्रतिमाह 10,900/- रुपये का स्टाइपेंड तय किया गया है.

ध्यान रहे कि इस वित्तीय मदद के अलावा संस्थान की तरफ से किसी अन्य तरह के विशेष भत्ते (Allowances) नहीं दिए जाएंगे.

डीआरडीओ में अप्रेंटिसशिप के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

डीआरडीओ में भर्ती के लिए पात्रता का एक अहम नियम है कि इसमें केवल 2022, 2023, 2024, 2025 और 2026 में डिग्री या डिप्लोमा पास करने वाले फ्रेशर्स ही आवेदन कर सकते हैं.

चयन प्रक्रिया की बात करें तो सबसे पहले उम्मीदवारों के एकेडमिक रिकॉर्ड और प्राप्तांकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को अगले चरण यानी लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के लिए PXE चांदीपुर, ओडिशा बुलाया जाएगा. सभी राउंड्स पूरे होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को ईमेल के माध्यम से जॉइनिंग लेटर भेजा जाएगा.

ऑफलाइन आवेदन भेजने का सही तरीका और पता

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन न होकर ऑफलाइन रखी गई है:

  • ऑफिशियल नोटिफिकेशन के साथ दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकलवाना होगा.
  • फॉर्म में मांगी गईं सभी जानकारियां (जैसे अपना नाम, ब्रांच, NATS एनरोलमेंट नंबर, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और अन्य जरूरी डिटेल्स) बिल्कुल साफ-साफ टाइप या ब्लॉक लेटर में भरनी होंगी.
  • इसके साथ अपने सभी जरूरी शैक्षणिक दस्तावेजों की फोटोकॉपी अटैच करके अपने हस्ताक्षर करें.
  • अब इस भरे हुए फॉर्म को एक लिफाफे में डालें और लिफाफे के ऊपर बड़े अक्षरों में ‘Application for Apprentice’ के साथ अपनी ब्रांच का नाम जरूर लिखें.

इस आवेदन को नीचे दिए गए पते पर समय से भेजना होगा:

पता: ‘The Director, प्रूफ एंड एक्सपेरिमेंटल एस्टेब्लिशमेंट (PXE), डिफेंस आरएंडडी ऑर्गनाइजेशन, पीओ-चांदीपुर, डिस्ट्रिक्ट-बालासोर, ओडिशा- 756025’

आवेदन पत्र भेजने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2026 है. इसलिए ध्यान रखें कि आपका फॉर्म तय तारीख से पहले दिए गए पते पर पहुंच जाए. इसके बाद मिलने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा.



Source link