‘7 लाख लोगों का नाम दो जगह था इसलिए कटा’, बिहार SIR पर बोले सम्राट- राबड़ी राज में भी हुआ था, राहुल-तेजस्वी पर हमला

‘7 लाख लोगों का नाम दो जगह था इसलिए कटा’, बिहार SIR पर बोले सम्राट- राबड़ी राज में भी हुआ था, राहुल-तेजस्वी पर हमला


Last Updated:

Samrat Chaudhary on Bihar SIR: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष लगातार हमलावर है और विभिन्न राज्यों में किए गए एसआईआर (SIR) पर सवाल उठा रहा है. इसको लेकर अब सत्ता पक्ष की ओर से भी पलटवार हो रहा है. इसी सियासी बयानबाजी की कड़ी में अब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया है. उन्होंने राबड़ी देवी का नाम लिया और राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी जैसे नेताओं को अपने निशाने पर रखा. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िये.

Zoom

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.

पटना. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्षी नेताओं हमलों के बीच चर्चा में बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) यानी एसआई आर (SIR) की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. अब इसको लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में SIR का काम पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि राबड़ी देवी के मुख्यमंत्री रहते भी यह प्रक्रिया अपनाई गई थी. उन्होंने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के बयानों पर भी निशाना साधा और कहा कि आरोपों के साथ ठोस दस्तावेज और सबूत होने चाहिए.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में SIR का काम पहली बार नहीं हुआ है. 24 जून 2025 से SIR की शुरुआत हुई, लेकिन इससे पहले राबड़ी देवी जब मुख्यमंत्री थीं तब भी बिहार में SIR हुआ था. मुख्यमंत्री ने कहा कि ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद आवेदन देने के लिए दोबारा विंडो खोली गई थी. उन्होंने यह भी कहा कि 2003 के SIR में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं, उन्हें इस प्रक्रिया में परेशानी नहीं हुई.

सीएम सम्राट चौधरी का बयान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जब ड्राफ्ट कॉपी आया उसके बाद फिर विंडो खोले गए कि आप आवेदन दे सकते हैं. राहुल गांधी ने राघोपुर के लोगों को दिल्ली बुलाकर डिनर करवाया. कांग्रेस पार्टी और राजद के युवराज बिहार में टूरिज्म करने के लिए घूमते रहे. उन्होंने कहा कि पूरे SIR के दौरान 7 लाख लोग जिनका 2 जगह नाम था उनका नाम काटा गया. पूरा विपक्ष एक भी नाम ऐसा नहीं बता पाया जिनका नाम काटा गया जो बिहार के हैं. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष हो या देश के नेता प्रतिपक्ष हो ये लोग फैक्ट के साथ आते ही नहीं हैं. तीनों CEC ने बैठक करके कहा कि हम जो भी डिसीजन लेते हैं संयुक्त रूप से लेते हैं, सबकुछ क्लियर हो गया है.

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी और राजद-कांग्रेस के नेताओं पर भी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने राघोपुर के लोगों को दिल्ली बुलाकर डिनर कराया और कांग्रेस तथा राजद के नेता बिहार में पर्यटन करने के लिए घूमते रहे. उन्होंने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेताओं ने अपने परिवार तक ही पद सीमित रखे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब परिवार से आने वाला व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बना है, इसलिए विपक्ष को परेशानी हो रही है.

‘मानसिक स्थिति ठीक नहीं’

मुकेश सहनी के बयान पर उन्होंने कहा कि CM ने कहा कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. तेजस्वी यादव के चुनाव रद्द करने वाले बयान पर कहा कि EC ने स्पष्ट कर दिया है, अब न्यायालय को तय करना है कि गड़बड़ी हुई या नहीं.

‘गड़बड़ी का सबूत है तो न्यायालय जाएं’

सम्राट चौधरी ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाने वालों के पास दस्तावेज और साक्ष्य होने चाहिए. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अपनी प्रक्रिया स्पष्ट कर दी है और अब न्यायालय को यह तय करने का अधिकार है कि चुनाव में कोई गड़बड़ी हुई या नहीं.



Source link