Last Updated:
Firozabad Infrastructure News: एत्मादपुर और टूंडला… दोनों शहरों के बीच अब नया ग्रीनफील्ड बाइपास बनाया जाएगा. करीब 16.20 किलोमीटर लंबे इस बाइपास के लिए 794.31 करोड़ रुपये का टेंडर जारी हो चुका है. इसके बनने से हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है.
एत्मादपुर और टूंडला के बीच अब नया ग्रीनफील्ड बाइपास बनाया जाएगा.
फिरोजाबाद: आगरा-इटावा NH-19 पर सफर करने वालों जो खबर सामने आई है सुन खुशी से झूम उठोगे.बताते चले इस हाइवे पर एत्मादपुर और टूंडला के बीच एक नया ग्रीनफील्ड बाइपास जल्द ही बनाया जाएगा. यह बाइपास लगभग 16.20 किलोमीटर लंबा होगा. इस बाइपास के निर्माण के लिए NHAI खूब रुपए खर्च कर रहा है. जानकारी के मुताबिक, 794.31 करोड़ रुपये का टेंडर भी जारी कर दिया गया है. बाइपास बन जाने के बाद एत्मादपुर और टूंडला के शहर वाले हिस्से से गुजरने वाले वाहनों की संख्या काफी कम हो जाएगी जिससे यहां लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी और आराम से लोग सफर कर सकेंगे.
NHAI के अनुसार, एत्मादपुर और टूंडला को जोड़ने वाले इस नए रास्ते को चार और छह लेन में बनाया जाएगा. यह नया बाइपास मौजूदा NHAI-19 के यातायात को अलग रास्ता देगा. इससे खास तौर पर उन वाहनों को फायदा होगा, जिन्हें एत्मादपुर और टूंडला के बीच बिना रुके आगे जाना है.
910 दिन में पूरा करना होगा काम
परियोजना के लिए जारी टेंडर में निर्माण पूरा करने की समय सीमा 910 दिन रखी गई है. इसके साथ ही बाइपास बनने के बाद पांच साल तक इसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी तय की गई है. NHAI ने 17 सितंबर 2026 को परियोजना के लिए टेंडर जारी किया है.
जाम और यातायात का दबाव होगा कम
एत्मादपुर और टूंडला से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वाहनों का दबाव रहता है. बाइपास तैयार होने के बाद लंबी दूरी के वाहनों को शहर के बीच से गुजरने की जरूरत कम होगी. इससे स्थानीय लोगों को जाम और भारी यातायात से राहत मिलने की उम्मीद है. साथ ही आगरा और फिरोजाबाद की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए सफर ज्यादा आसान हो सकेगा. इस परियोजना का एक बड़ा फायदा यह भी होगा कि एत्मादपुर और टूंडला के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा. बाइपास के निर्माण से आसपास के इलाकों में आने-जाने की सुविधा बढ़ने के साथ क्षेत्र के विकास को भी मदद मिलने की बात कही जा रही है.