0,0,0,0,0,W… अल्जारी जोसेफ का वो दमघोंटू ओवर, जिसे नहीं झेल पाए रोहित शर्मा, हिटमैन की ऐसी बेबसी नहीं देखी होगी

0,0,0,0,0,W… अल्जारी जोसेफ का वो दमघोंटू ओवर, जिसे नहीं झेल पाए रोहित शर्मा, हिटमैन की ऐसी बेबसी नहीं देखी होगी


होमखेलक्रिकेट

अल्जारी का वो दमघोंटू ओवर, जिसे नहीं झेल पाए रोहित, बेबस होकर गंवाया विकेट

Last Updated:

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज रोहित शर्मा 35 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए. रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ को अपना विकेट थमाया. रोहित जिस ओवर में आउट हुए, उसमें वह रन बनाने के लिए बेबस नजर आए और अंतिम गेंद पर कैच दे बैठे.

Zoom

रोहित शर्मा को अल्जारी जोसेफ ने किया आउट

नई दिल्ली: विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा जब बल्लेबाजी करते हैं, तो गेंदबाज अक्सर उनसे बचने की कोशिश में रहते हैं. बहुत कम ऐसा देखा गया है जब रोहित किसी गेंदबाज के सामने लाचार दिखे हों, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में कुछ ऐसा दिखा जो रोहित की पहचान बिल्कुल नहीं है. दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाफ 296 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने टीम इंडिया को सधी हुई शुरुआत दिलाई थी.

रोहित धीरे-धीरे अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, तभी अल्जारी जोसेफ ने एक ऐसा कड़ा ओवर डाला जिसके सामने यह भारतीय दिग्गज पूरी तरह बेबस हो गया. 12वें ओवर में लगातार पांच गेंदों पर रोहित एक भी रन नहीं बना पाए. ऐसे में दबाव में आकर उन्होंने अंतिम गेंद पर बड़ा शॉट खेल दिया और कैच आउट हो गए. इस तरह 35 गेंदों में रोहित शर्मा की 32 रनों की पारी का अंत हुआ. अपनी इस पारी में रोहित ने 3 छक्के और 2 चौके लगाए.

वेस्टइंडीज के लिए बल्लेबाजी में चमके जस्टिन ग्रीव्स

भारत के खिलाफ पहले वनडे में वेस्टइंडीज के लिए जस्टीन ग्रीव्स ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया. मैच में वेस्टइंडीज को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. कैरेबियाई टीम के लिए ग्रीव्स ने जॉन कैंपबेल के साथ मिलकर बेहतरीन शुरुआत की. ग्रीव्स और कैंपबेल के बीच पहले विकेट के लिए 135 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसमें कैंपबेल ने 62 रनों का योगदान दिया.

इसके अलावा जस्टिन ग्रीव्स ने 108 गेंद का सामना करते हुए 101 रनों की, जिसमें 12 चौके शामिल रहे. इन दोनों के अलावा आमिर जंगू ने भी 58 रनों का योगदान दिया, जबकि रोस्टन चेस ने 24 रनों की पारी खेली. इसके अलावा केसी कार्टी ने 13 और शाई होप ने 12 रनों का योगदान दिया. वहीं, गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए.



Source link