संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने पिया था गांजा? कमरा नंबर 21 में छिपा रहस्य, CCTV फुटेज से खुला राज

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने पिया था गांजा? कमरा नंबर 21 में छिपा रहस्य, CCTV फुटेज से खुला राज


Last Updated:

Premanand Maharaj Disciple Death Case: मथुरा ज़िले के वृंदावन में रहने वाले संत प्रेमानंद महाराज, जिनका सम्मान क्रिकेटर विराट कोहली से लेकर कई बॉलीवुड हस्तियां करती हैं. उनके एक शिष्य ने एक बहुत बड़ा और दुखद कदम उठाया है. रसिक दुलारी नाम के 25 वर्षीय शिष्य ने गुरुवार सुबह चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. रसिक दुलारी शरण गुरुवार सुबह चौथी मंज़िल पर गए, कुछ देर वहां बैठे और फिर नीचे कूद गए.

Zoom

प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत.

मथुराः प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक पटेल उर्फ रसिक दुलारीशरण की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है. एक तरफ जहां पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. वहीं घटनास्थल से बरामद चीजें मामले को और उलझा रही हैं. शिष्य दीपक का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ है, घर में ग्राइंडर पर खून के निशान मिले हैं और एक डायरी मिली है. साथ ही जिस सीसीटीवी फुटेज में दीपक चौथी मंजिल से कूदता हुआ नजर आ रहा है, उसको फॉरेंसिक लैब भेजा गया है. आशंका जताई जा रही है कि घटना के वक्त दीपक किसी ड्रग्स के प्रभाव में तो नहीं था तो इसके लिए उसका ब्लड सैंपल लिया गया है.

धोती पर नजर आया खून का दाग
लाइव हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक रसिक दुलारी शरण कक्ष से निकलता हुआ नजर आता है. उस वक्त धोती वह लपेटे रहता है, जिसपर खून नजर आ रहा है और एक धोती वह आगे की तरफ किए हुए हैं, जिससे उसके आगे का हिस्सा दिख न सके. वह सीढ़ियों की तरफ जाता हुआ नजर आता है और छत पर पहुंच जाता है. वह पैर खोलकर चल रहा है. छत पर पहुंचकर वह बाउंड्री पर बैठ जाता है.

सीसीटीवी फुटेज से उठा सवाल
सूत्र ने बताया कि आश्रम के छत पर लगे सीसीटीवी की फुटेज में वह बाउंड्री पर बैठा दिख रहा है. लेकिन उसके चेहरे पर कोई ऐसा भाव नहीं दिख रहा है, जिससे लगे कि वह प्राइवेट पार्ट काटने के बाद दर्द से तड़प रहा हो. इसके बाद वह तेजी से उठता है और छत की बाउंड्री पर चढ़कर नीचे छलांग लगा देता है. प्रेमानंद महाराज से दीक्षित शिष्ट रसिक दुलारी शरण प्रेमानंद महाराज के आश्रम केली कुंज के पास ही जिस भवन में रहता था, उसका नाम है गुरुकृपा कुंज, उसमें प्रेमानंद महाराज के दीक्षिथ शिष्य ही रहते हैं.

रूम नंबर 21 में रहता था दुलारी शरण
इसी भवन के रूम नंबर-21 में रसिक दुलारी शरण रहता था. उसके साथ जुगल शरण भी रहता है.प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सात चोट मिली है, उनके सिर पर, चेहरे पर, हाथ-पांव और एड़ी में चोट है. इसके अलावा प्राइवेट पार्ट का कटना भी है.



Source link