Last Updated:
हाल में ही रामायण का एक बड़ा इवेंट हुआ जहां रणबीर कपूर समेत पूरी कास्ट नजर आई. मगर नहीं नजर आए तो सुपरस्टार यश. आखिर वह क्यों नहीं पहुंचे, चलिए बताते हैं क्या संभावित कारण रहे.
Image: Ramayana Poster
बीते रविवार नमित मल्होत्रा-नितेश तिवारी की रामायण पार्ट 1 से नए पोस्टर रिलीज हुए. साथ ही एक बड़ा इवेंट का आयोजन मुंबई में हुआ जहां दुनिया के सबसे बड़े यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट उर्फ जिमी डोनाल्डसन ने भी शिरकत की. वह रणबीर कपूर, साई पल्लवी, नमिल मल्होत्रा और पूरी टीम के साथ नजर आए. मगर इस टीम से कन्नड़ स्टार और फिल्म में श्रीलंकेश की भूमिका निभा रहे यश नदारद रहे.
रामायण के इतने बड़े इवेंट में यश क्यों नहीं आए, ये सवाल लगातार फैंस के मन में बना हुआ था. ऐसे में इवेंट में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने उन्हें याद भी किया. बता दें यश न सिर्फ फिल्म में रावण का रोल निभा रहे हैं बल्कि को-प्रोड्यूसर भी हैं.
नमित मल्होत्रा ने यश को लेकर क्या कहा
नमित मल्होत्रा ने रामायण के इवेंट में यश को याद किया और कहा कि वह यश का जितना धन्यवाद दें उतना कम है. फिल्म बनाने में उन्हें यश जैसे दमदार इंसान की बहुत जरूरत थी. जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे और सहारा भीबने. देश में रावण का नाम सुनते ही डर और नापसंदगी आने लगती है. ऐसे रोल को निभाने के लिए जो जिगरा चाहिए था वो सिर्फ यश में ही था. नमित ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा:
यश ने बतौर प्रोड्यूसर जुड़कर हमारे रामायण को बनाने के सपने को पूरा किया है. हमारा मकसद रामायण को सिर्फ बनाना नहीं बल्कि सबको गर्व कराना भी है. साथ ही दुनिया के कोने-कोने तक रामायण को पहुंचाना है. यही हम लगातार कोशिश भी कर रहे हैं. आज यहां यश को हम मिस कर रहे हैं. उम्मीद करते हैं कि वह अब पहले से बेहतर महसूस कर रहे होंगे.
क्या है सही कारण
अब नमित मल्होत्रा के बयान के बाद कहा जा रहा है कि यश की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वह इवेंट में नहीं आए. इसलिए प्रोड्यूसर ने कहा कि यश बेहतर महसूस कर रहे होंगे. हालांकि मेकर्स ने साफ साफ इस बारे में कुछ नहीं बताया न ही यश की ओर से कोई बयान सामने आया है. हालांकि यश हाल में ही विदेश में फैमिली के साथ वेकेशन मनाते जरूर दिखे थे.