बेल्जियम का वेसल लेकर कहां पहुंचा 300 पहियों वाला ट्रक, 2 करोड़ का पी चुका डीजल, अभी तक टूटे कई पुल

बेल्जियम का वेसल लेकर कहां पहुंचा 300 पहियों वाला ट्रक, 2 करोड़ का पी चुका डीजल, अभी तक टूटे कई पुल


Last Updated:

Belgium Vessel News: बेल्जियम से आया वेसल अभी उत्तर प्रदेश का चंदौली जिला पहुंच चुका है. 300 पहियों वाला यह ट्रक वेसल को लेकर आज वाराणसी पहुंचेगा. इसके बाद सोमवार को आगे के लिए रवाना होगा. अभी तक इस ट्रक में 2 करोड़ रुपये का डीजल खर्च हो चुका है. लोग इसकी रील तक बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

Zoom

बेल्जियम का वेसल पहुंचा चंदौली.

वाराणसीः बेल्जियम से आ रहा वेसल उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला में पहुंच चुका है. आज वाराणसी के लिए रवाना होगा. विशालकाल ट्रक पर लाए जा रहे वेसल को देखने के लिए जगह-जगह भारी भीड़ लग रही है. लोग रास्ते में रुककर फोटो तक खींच रहे हैं. समुद्र के रास्ते बेल्जियम से आया वेसल बलरामपुर जाएगा. इसे ओडिशा से 308 पहिए वाले एक ट्रक पर लाया जा रहा है. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक 2 करोड़ रुपये का डीजल खर्च हो चुका है.

308 पहियों वाला ट्रक आज पहुंचेगा वाराणसी
प्राप्त जानकारी के मुताबिक वायरल ट्रक से मशहूर हो चुका 308 पहिया का ट्रक आज वाराणसी पहुंचेगा. दो दिनों से चंदौली में खड़ा ट्रक आज दोपहर में वाराणसी सीमा में प्रवेश करेगा. ये ट्रक ओड़िसा के पारादीप पोर्ट से बलरामपुर के लिए निकला है. इसे वायरल ट्रक के नाम से भी जाना जा रहा है.

308 डिग्री घूमता है हर पहिया
इसकी चर्चा इसलिए हो रही है कि यह आम ट्रक नहीं है. इसमें हाइड्रोलिक मॉड्यूलर ट्रेलर है. बीस ट्रॉली जोड़ी गई है . हर ट्रॉली पर कई एक्सल और इसने 308 पहिए लगे हुए हैं. बड़ी बात ये है कि हर पहिया 308 डिग्री घूम सकता है. ताकि किसी भी मोड़ पर यह आसानी मुड़ सके. इस ट्रक पर शुगर मिल का वेसल लदा हुआ है, जिसकी लंबाई सौ फीट और ऊंचाई बीस फीट से ज़्यादा है. वजन लगभग दो सौ टन बताया जा रहा है.

यहां-यहां टूट गए पुल
वाराणसी में यह ट्रक आज प्रवेश करेगा. चंदौली-सैयदराजा मार्ग होते हुए यह वाराणसी में डाफी टोल प्लाजा से वाराणसी से प्रवेश करेगा. यहाँ वाराणसी में हरुहा और गाजीपुर मार्ग पर फुटओवर ब्रिज तोड़ा जाएगा, जिसके बाद इसे पास दिया जाएगा. आज वाराणसी में प्रवेश के बाद यह रात यही रुकेगा और कल सोमवार को यहाँ से प्रस्थान करेगा.

चंदौली पहुंच चुका है ट्रक
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की हाईवे पेट्रोलिंग टीम भी इस भारी-भरकम खेप को सुरक्षित आगे बढ़ाने में जुटी है. शनिवार से ही औरंगाबाद जिले से लेकर रोहतास और कैमूर के रास्ते इस विशाल ट्रक को सुरक्षित तरीके से चंदौली तक पहुंचाया गया है. यह विशाल मशीनरी पार्ट आखिरकार उत्तर प्रदेश के बलरामपुर स्थित चीनी मिल तक पहुंचाया जाएगा.



Source link