झुंझुनूं: वोटिंग के दिन नहीं भटकेंगे वोटर्स, पंचायती चुनाव में हर मतदान भवन में मिलेगी खास सुविधा

झुंझुनूं: वोटिंग के दिन नहीं भटकेंगे वोटर्स, पंचायती चुनाव में हर मतदान भवन में मिलेगी खास सुविधा


Last Updated:

झुंझुनूं पंचायतीराज चुनाव में मतदाताओं को मिलेगी बड़ी सुविधा मतदाताओं की मदद के लिए मतदान भवनों पर बनेंगे सहायता केंद्र मतदान भवन पर तैनात रहेंगे बीएलओ, बताएंगे सही बूथ और मतदाता क्रमांक नए परिसीमन के चलते बदली हैं वार्ड सीमाएं और मतदान केंद्र 5 बूथ वाले भवन में बीएलओ के साथ 2 सहायक होंगे तैनात जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने दी जानकारी

Zoom

झुंझुनूं. राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के आगामी चुनाव में मतदाताओं को अपना पोलिंग बूथ खोजने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले के सभी मतदान भवनों पर मतदाता सहायता केंद्र बनाने के निर्देश दिए हैं.

मतदाता सहायता केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) तैनात रहेंगे. उनके पास संबंधित मतदान भवन की पूरी मतदाता सूची होगी. मतदाता अपना नाम बताकर सही मतदान बूथ और मतदाता नंबर की जानकारी आसानी से हासिल कर सकेंगे.

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि नए परिसीमन के कारण कई जगह वार्ड और मतदान केंद्रों की सीमाओं में बदलाव हुआ है. वहीं घनी आबादी वाले इलाकों में एक ही मतदान भवन में कई बूथ हैं. ऐसे में मतदाताओं को सही बूथ तक पहुंचाने के लिए ये सहायता केंद्र बनाए जा रहे हैं.

ज्यादा बूथ वाले भवनों में अतिरिक्त कर्मचारी

जिन मतदान भवनों में 5 बूथ होंगे, वहां BLO के साथ 2 सहायक भी लगाए जाएंगे. 5 से ज्यादा बूथ वाले भवनों में जरूरत के अनुसार ज्यादा सहायकों का बंदोबस्त किया जाएगा. मतदाता सहायता केंद्रों पर टेबल-कुर्सियों और गर्मी-धूप से बचाव के लिए छाया की व्यवस्था भी अनिवार्य की गई है. यानी मतदान के दिन बूथ खोजने को लेकर होने वाली परेशानी कम करने के लिए प्रशासन ने पहले से ही व्यवस्था तैयार कर ली है.



Source link