‘बंगाल में टीका-शिखा-धोती और तुलसी वाली सरकार, साधुओं का अपमान करने वाले जेल जाएंगे’

‘बंगाल में टीका-शिखा-धोती और तुलसी वाली सरकार, साधुओं का अपमान करने वाले जेल जाएंगे’


Last Updated:

सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल के राजनीतिक और सांस्कृतिक माहौल में बड़े बदलाव का ऐलान करते हुए सनातन परंपराओं के संरक्षण का संकल्प दोहराया है. कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 11 हजार लोगों के सामूहिक भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में अब डर का दौर खत्म हो चुका है और ‘मौसम बदल गया है’.

Zoom

CM सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि साधु-संतों का अपमान किया तो जेल जाएंगे. (पीटीआई)

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि राज्य में हालात अब बदल गए हैं और उनकी सरकार ‘गौमाता’ की रक्षा करेगी तथा साधु-संतों का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी. सुवेंदु ने यहां नेताजी इंडोर स्टेडियम में बांगुर जागरण मंच द्वारा आयोजित भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि किसी धर्म का पालन करने या उसे बढ़ावा देने से डरने की कोई जरूरत नहीं है.

उन्होंने कहा, “बिना किसी झिझक के भगवद्गीता का पाठ करें और इसे बांटें, हनुमान चालीसा बांटें. हरे कृष्ण मंत्र का जाप करें, शंख बजाएं; डरने की कोई जरूरत नहीं है. मौसम बदल गया है.” मुख्यमंत्री ने कहा, “टीका, शिखा, धोती और तुलसी वाली सरकार आ गई है. ‘गौमाता’ की रक्षा करने वाली सरकार आ गई है.” इस कार्यक्रम में 11,000 लोगों ने एक साथ भगवद्गीता का पाठ किया.

सुवेंदु ने कहा कि उनकी सरकार “साधु-संतों का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी.” उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से विभाजनकारी ताकतों के खिलाफ सतर्क रहने की भी अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा, “हम सभी को उन ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ के खिलाफ एकजुट और सतर्क रहना होगा, जो ‘कश्मीर मांगे आजादी’ के नारे लगाते हैं.”



Source link