Last Updated:
Raipur Triple Murder Case: भुवनेश्वर साहू ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों पर चाकू से वार कर दिया. हमले में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से जानकारी जुटा रही है.
आरोपी भुवनेश्वर साहू और मृतका.
रिपोर्ट- तनु वर्मा, रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ट्रिपल मर्डर की वारदात से दहल गई. एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में तीनों की मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रारंभिक जांच में पत्नी पर चरित्र पर शंका की बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है. मामले की जांच जारी है.
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में देर रात ट्रिपल मर्डर की वारदात से सनसनी फैल गई. भुवनेश्वर साहू ने अपनी पत्नी और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया. हमले में तीनों की मौत हो गई. वारदात के बाद भुवनेश्वर ने खुद पर भी चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पत्नी पर चरित्र पर शंका की बात को लेकर विवाद होने की जानकारी सामने आई है. पुलिस घर के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे की वजह पता लगाने में जुटी है.
आरोपी की हालत गंभीर: एएसपी
एएसपी अभिषेक झा ने इस बारे में कहा कि आरोपी भुवनेश्वर साहू की हालत गंभीर होने के कारण फिलहाल उससे विस्तृत पूछताछ नहीं हो सकी है. उसके स्वस्थ होने के बाद ही वारदात के कारण और घटनाक्रम को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
पति-पत्नी के बीच विश्वास होना चाहिए: CM विष्णुदेव साय
चरित्र शंका को लेकर हुए ट्रिपल मर्डर मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जब मीडिया ने सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि पति-पत्नी जीवन रूपी गाड़ी के पहिये हैं. पति-पत्नी के बीच विश्वास होना चाहिए. शक की वजह के तह तक जाना चाहिए, तभी इस तरह की घटनाएं रुकेंगी.