Last Updated:
निवाड़ी के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के गैलवारा गांव में 14 माह के बच्चे की मौत के बाद उसकी कब्र से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. परिजनों का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला और चाकू से शरीर के साथ छेड़छाड़ की. मौके से चाकू, मिठाई और देशी शराब का क्वार्टर मिला. परिजनों ने तंत्र-मंत्र की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की है.
14 माह के बच्चे की मौत के बाद दफनाए गए शव से छेड़छाड़
निवाड़ी जिले के गैलवारा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां 14 माह के बच्चे की मौत के बाद दफनाए गए शव से छेड़छाड़ किए जाने का परिजनों ने आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला और चाकू से शरीर के साथ छेड़छाड़ की. परिजनों को मौके से चाकू, मिठाई और देशी शराब का क्वार्टर मिला है. परिजनों ने तंत्र मंत्र की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है.
दरअसल, यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के गैलवारा गांव का है जहां 14 माह के बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई थी. परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर गांव के बाहर शव को दफन कर दिया था उस समय बच्चे के पिता मोनू साहू महाराष्ट्र के जलगांव में मजदूरी कर रहे थे जिसके चलते वह अंतिम बार अपने बेटे को देख भी नहीं सके.
बच्चे के शरीर पर मिले कई निशान
जिसके बाद जब वह अपने गांव पहुंचे और बेटे को देखने के लिए दफन स्थल पर गए तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए. परिजनों के मुताबिक कब्र खुदी हुई थी और बच्चे का शव बाहर दिखाई दे रहा था और बच्चे के शव के साथ चाकू से छेड़छाड़ की गई थी. साथ ही पिता ने बच्चे की आंखों और शरीर के अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाए जाने का भी आरोप लगाया है.
कब्र के पास मिला चाकू, मिठाई और शराब
घटनास्थल पर परिजनों को मौके से चाकू मिठाई और देसी शराब का क्वार्टर मिला है. परिजनों ने तंत्र मंत्र की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल बच्चे के पिता की शिकायत पर पृथ्वीपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कब्र किसने खोदी और शव को बाहर निकालने के पीछे क्या वजह थी? मौके से मिले चाकू, मिठाई, शराब और कथित पैरों के निशानों की भी जांच की जा रही है.