देहरादून के पास हैं ये खूबसूरत सनसेट पॉइंट्स, शाम होते ही बदल जाता है पूरा नजारा

देहरादून के पास हैं ये खूबसूरत सनसेट पॉइंट्स, शाम होते ही बदल जाता है पूरा नजारा


Last Updated:

देहरादून और मसूरी में सनसेट देखने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं. जॉर्ज एवरेस्ट, मालदेवता, कैमल्स बैक रोड, गन हिल और क्लाउड्स एंड जैसे स्थानों पर पहाड़, नदी, जंगल और ढलते सूरज का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है.

सुहावनी ठंडी हवा के झोंकों के साथ आकाश में बिखरे ये रंग मन को एक अजीब सी शांति और ताज़गी से भर देते हैं.अगर आप रोज़मर्रा की भागदौड़ से दूर सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं और प्रकृति के इस जादू को कैमरे में कैद करना चाहते हैं तो देहरादून के ये सनसेट पॉइंट्स आपके लिए बिल्कुल सही ठिकाना हैं जहाँ हर शाम एक खूबसूरत याद बन जाती है.

जॉर्ज एवरेस्ट देहरादून घाटी और मसूरी की पहाड़ियों के बीच बसा एक अद्भुत सनसेट पॉइंट है. शाम के समय यहाँ से ढलते हुए सूरज का 360 डिग्री का विस्तृत नज़ारा बेहद खूबसूरत दिखता है. जैसे ही सूरज पहाड़ियों के पीछे छिपता है पूरा आसमान सुनहरे और लाल रंगों में नहा जाता है. देहरादून के ISBT या रेलवे स्टेशन से यह जगह लगभग 38 किलोमीटर दूर है. आप देहरादून से मसूरी होकर कैब, निजी वाहन या स्कूटी से हाथीपांव चौक तक आ सकते हैं जहाँ से थोड़ी पैदल चढ़ाई करके शिखर तक आसानी से पहुँचा जा सकता है.

देहरादून के शोर-शराबे से दूर मालदेवता प्रकृति प्रेमियों के लिए एक छिपा हुआ खजाना है. सोंग नदी के बहते पानी पर पड़ती सूरज की आखिरी ढलती किरणें पानी में एक अनोखा सुनहरा रंग घोल देती हैं. यहाँ ठंडी हवा के साथ बहती नदी का शोर और डूबता सूरज शाम को यादगार बना देता है. देहरादून मुख्य शहर या रेलवे स्टेशन से मालदेवता लगभग 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. रायपुर रोड के रास्ते यहाँ ऑटो, टैक्सी या अपनी बाइक या कार से 40-50 मिनट में आसानी से पहुँच सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मसूरी में स्थित कैमल्स बैक रोड अपनी शांत पगडंडियों और प्राकृतिक चट्टान ऊपर से ऊँट की पीठ जैसी दिखती है, इसलिए ही इसे कैमल्स बैक रोड कहते हैं. यहाँ से ढलते सूरज का नज़ारा बहुत ही लुभावना और मनमोहक दिखाई देता है. शाम के समय यहाँ पैदल टहलते हुए ढलते सूरज को देखना बेहद सुकून देने वाला होता है. यह देहरादून से करीब 35 किलोमीटर दूर मसूरी के मॉल रोड के बेहद करीब स्थित है. देहरादून से मसूरी के लिए बस या टैक्सी ली जा सकती है, फिर लाइब्रेरी चौक से पैदल या रिक्शे से यहाँ पहुँचा जा सकता है.

देहरादून-मसूरी रोड पर स्थित देहरादून जू घने साल के जंगलों से घिरा हुआ है. शाम के समय जब सूरज की किरणें ऊँचे पेड़ों की ओट से छनकर ज़मीन पर पड़ती हैं, तो यहाँ का माहौल बेहद सुरम्य हो जाता है. यह परिवारों और बच्चों के साथ शांत शाम बिताने के लिए सही स्थान है. यह सनसेट पॉइंट देहरादून शहर के केंद्र से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर है. राजपुर रोड के ज़रिए सिटी बस, विक्रम, ऑटो या निजी वाहन से यहाँ आसानी से पहुँचा जा सकता है.

गन हिल मसूरी की दूसरी सबसे ऊँची चोटी है जहाँ से एक तरफ हिमालय की विशाल पर्वत शृंखलाएँ और दूसरी तरफ खूबसूरत देहरादून घाटी दिखाई देती है. शाम के समय जब सूरज ढलता है, तो दून घाटी में धीरे-धीरे टिमटिमाती रोशनियाँ जलने लगती हैं, जो एक जादुई दृश्य बनाती हैं. देहरादून से मसूरी पहुँचने के बाद, मॉल रोड के ‘झूला घर’ से केबल कार लेकर या 20 मिनट पैदल चढ़ाई करके गन हिल पहुँचा जा सकता है.

मसूरी के पश्चिमी छोर पर स्थित क्लाउड्स एंड घने ओक और देवदार के जंगलों से घिरा हुआ एक अत्यंत शांत और एकांत स्थान है. यहाँ प्राकृतिक हरियाली के बीच ढलता सूरज बहुत ही असीम शांति प्रदान करता है. फोटोग्राफी और एकांत में समय बिताने वालों के लिए यह एक ड्रीमिंग प्लेस है.

यह देहरादून से लगभग 40 किमी और मसूरी के लाइब्रेरी चौक से लगभग 7 किमी आगे है.देहरादून से टैक्सी या निजी कार द्वारा मसूरी-हाथीपांव के रास्ते यहाँ सीधा पहुँचा जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link