डॉटर्स डे पर बेटियों के लिए भावुक हुईं हेमा मालिनी, ताजा की पुरानी यादें, ईशा-अहाना को बताया अपना ‘अनमोल रत्न’

डॉटर्स डे पर बेटियों के लिए भावुक हुईं हेमा मालिनी, ताजा की पुरानी यादें, ईशा-अहाना को बताया अपना ‘अनमोल रत्न’


Last Updated:

डॉटर्स डे के मौके पर हेमा मालिनी ने अपनी बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल पर जमकर प्यार लुटाया. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दोनों के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि उनकी बेटियां उनके लिए कितनी खास हैं. हेमा ने ईशा और अहाना को अपनी जिंदगी का ‘अनमोल रत्न’ बताते हुए कहा कि दोनों हमेशा से उनके लिए सबकुछ रही हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

हेमा मालिनी ने शेयर की पोस्ट (फोटो साभार: @dreamgirlhemamalini )

नई दिल्ली. बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने डॉटर्स डे के मौके पर अपनी दोनों बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटियों के साथ अपनी कुछ पुरानी और खूबसूरत फोटो शेयर की है. . इसके साथ ही हेमा ने बताया कि ईशा और अहाना उनके लिए कितनी खास हैं और उनकी जिंदगी में दोनों की क्या जगह है.

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने डॉटर्स डे को अपनी बेटियों ईशा देओल और अहाना देओल के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर कीं और अपनी बेटियों के लिए दिल की बात लिखी. हेमा ने बताया कि ईशा और अहाना उनकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखती हैं और दोनों को पाकर वह खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हैं.

ईशा-अहाना के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में बेटियों के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा कि डॉटर्स डे उन बेटियों को याद करने का दिन है, जो अपने परिवार की जिंदगी को खुशियों से भर देती हैं. उनके लिए भी यह दिन अपनी दोनों बेटियों के प्रति आभार जताने का मौका था.एक्ट्रेस ने ईशा और अहाना को संबोधित करते हुए लिखा कि उनकी दोनों बेटियां उनके लिए हमेशा से बेहद खास रही हैं. उन्होंने कहा कि दोनों उनकी जिंदगी का ऐसा हिस्सा हैं, जिनके बिना वह खुद को पूरा नहीं मान सकतीं. हेमा ने अपनी बेटियों को अपना ‘Precious Gems’ यानी अनमोल रत्न भी कहा.





Source link