कौन हैं ये अभिनेता, जो मुंबई से गयाजी पहुंचे और नेपाल त्रासदी के मृतकों का किया पिंडदान, तर्पण कर बोले- पूर्वजों के लिए आप भी जरूर पहुंचे

कौन हैं ये अभिनेता, जो मुंबई से गयाजी पहुंचे और नेपाल त्रासदी के मृतकों का किया पिंडदान, तर्पण कर बोले- पूर्वजों के लिए आप भी जरूर पहुंचे


Last Updated:

Actor Rajesh Kumar Gaya Pind Daan: ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में ‘रोसेश साराभाई’ के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता राजेश कुमार पितृपक्ष में गया पहुंचे. बिहार के गया जिले से ताल्लुक रखने वाले राजेश कुमार ने धर्मारण्य वेदी पर अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान और तर्पण किया. इस दौरान उन्होंने नेपाल में हुई त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए भी प्रार्थना की. अभिनेता ने लोगों से पितृपक्ष में अपने पूर्वजों को याद करने की अपील की. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

Zoom

‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ फेम राजेश कुमार पहुंचे गया, नेपाल त्रासदी के पीड़ितों के लिए किया पिंडदान

गयाजी. चर्चित टीवी धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में ‘रोसेश साराभाई’ का यादगार किरदार निभाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता राजेश कुमार पितृपक्ष के मौके पर बिहार के मोक्षधाम विष्णुनगरी गया पहुंचे. यहां धर्मारण्य वेदी पर उन्होंने सुबह-सुबह अपने पूर्वजों के निमित्त पिंडदान और तर्पण किया. इसके बाद उन्होंने सीताकुंड पहुंचकर दर्शन-पूजन किया. ​इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए राजेश कुमार ने कहा कि पितृपक्ष की शुरुआत में गयाजी आकर पिंडदान करना उनके लिए बेहद सौभाग्य की बात है. उन्होंने बताया कि इस बार का यह अवसर उनके लिए और भी विशेष बन गया, क्योंकि धर्मारण्य में नेपाल में हुई हालिया त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए भी विशेष रूप से प्रार्थना और पिंडदान किया गया.

​पिंडदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अभिनेता राजेश कुमार ने कहा, हम लोग जीवित परिजनों का तो पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन उससे दोगुनी जिम्मेदारी हमारी अपने मृत पूर्वजों के प्रति होती है. पितृपक्ष के ये 15 दिन अपने पितरों को याद करने और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सबसे उत्तम समय है.

‘अपने पूर्वजों को जरूर याद करें’

अभिनेता राजेश कुमार ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को साल में इन 15 दिनों का समय निकालकर अपने पूर्वजों के निमित्त तर्पण और याद जरूर करना चाहिए. कई लोग इस मौके का सही उपयोग नहीं कर पाते हैं, लेकिन जीवन में पितरों का आशीर्वाद होना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि पितृपक्ष के दौरान दूर-दूर से गया आने वाले सभी तीर्थयात्रियों को यहां आकर आत्मिक शांति और खुशी का अहसास होता है.

बिहार के गया जिले से है अभिनेता राजेश कुमार का नाता

बिहार के गया जिले से ताल्लुक रखने वाले राजेश कुमार भारतीय टेलीविजन और हिंदी सिनेमा के एक जाने-माने चेहरे हैं. उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता कॉमेडी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में ‘रोसेश साराभाई’ के किरदार और उनके अनोखे कविता वाचन के अंदाज से मिली. इसके अलावा उन्होंने ‘खिचड़ी’, ‘बा बहू और बेबी’, ‘नीली छतरी वाले’ और हाल ही में शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ तथा ‘राउडी राठौर’ जैसी फिल्मों व सीरियल्स में बेहतरीन अभिनय किया है. अभिनय के साथ-साथ राजेश कुमार प्राकृतिक खेती (ऑर्गेनिक फार्मिंग) को बढ़ावा देने के लिए भी जाने जाते हैं.



Source link