कातिल कौन, सच क्या? दिमाग की नसें खोल देंगी बॉलीवुड की ये 7 कोर्टरूम थ्रिलर, OTT पर उड़ा रहीं गर्दा

कातिल कौन, सच क्या? दिमाग की नसें खोल देंगी बॉलीवुड की ये 7 कोर्टरूम थ्रिलर, OTT पर उड़ा रहीं गर्दा


Last Updated:

अगर आप वीकेंड पर कुछ शानदार देखना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाए हैं 7 बेस्ट कोर्टरूम ड्रामा. जिसमें एक कॉमेडी फिल्म भी शामिल है. सारी की सारी कहानी एकदम खास है और आपको जरूर पसंद आएंगी.

अगर आप वीकेंड पर फिल्में देखना का प्लान बना रहे हैं. मगर कशमकश में हैं कि क्या देखें और क्या नहीं. तो बस इस कंफ्यूजन से दूर हो जाइए. हम लेकर आए हैं आपके लिए ओटीटी पर ऐसी शानदार फिल्मों की लिस्ट. जिसे आप ओटीटी पर घर बैठे एन्जॉय कर सकते हैं. इन फिल्मों में अमिताभ बच्चन की पिंक से लेकर इरफान खान की तलवार तक शामिल है.

सबसे पहले बात करते हैं साल 2016 की पिंक की. जिसमें अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू नजर आए थे. फिल्म में अमिताभ बच्चन की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी. वह रिटायर्ड वकील की भूमिका में नजर आए थे. ये फिल्म सहमति, समाज के भेदभाव और सिस्टम के खेल पर बनी थी. जिसकी खूब तारीफ हुई थी. इसे जियो हॉटस्टार पर दर्शक देख सकते हैं.

अब आते हैं अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा की सेक्शन 375 पर. जिसने 2019 में लोगों की तारीफ हासिल की थी. ये एक हाई-प्रोफाइल ट्रायल पर बनी फिल्म है जिसमें दिखाया जाता है कि कैसे एक डायरेक्टर पर रेप का आरोप लगता है. मगर अंत में कुछ ऐसा होता है जो लोगों को चौंका देता है. इसे अमेजन प्राइम पर दर्शक देख सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सिर्फ एक बंदा काफी है फिल्म जी5 पर मौजूद है. फिल्म में मनोज बाजपेयी ने लीड रोल प्ले किया था. ये फिल्म असली घटनाओं से प्रेरित और एक आम सेशन कोर्ट के वकील पर आधारित फिल्म थी. फिल्म में केस एक जाने माने धर्मगुरु के खिलाफ होता है. जिस पर एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाए थे.

इरफान खान की फिल्म तलवार साल 2008 के चर्चित नोएडा दोहरे हत्याकांड (आरुषि-हेमराज मर्डर) केस पर आधारित थी. इस क्राइम इन्वेस्टिगेशन थ्रिलर फिल्म को मेघना गुलजार ने बनाया था जिसमें इरफान के अलावा कोंकणा सेन से लेकर नीरज काबी जैसे सितारे नजर आए. फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

तापसी पन्नू की जैसे पिंक फिल्म को खूब पसंद किया गया था. ठीक वैसे ही मुल्क फिल्म भी है जिसमें ऋषि कपूर जैसे दिग्गज एक्टर नजर आए. फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे एक मुस्लिम परिवार पर टेररिज्म के आरोप लगते हैं. लोगों का आक्रोश परिवार के खिलाफ बढ़ जाता है. ऐसे में परिवार की इज्जत, भेदभाव और देशभक्ति साबित करने के लिए क्या कुछ करना पड़ता है. ये फिल्म जी5 पर मौजूद है.

अगर आपको कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा देखनी है तो जॉली एलएलबी एक बेस्ट ऑप्शन है. जिसमें अरशद वारसी और बोमन ईरानी ने लीड रोल प्ले किया किया. फिल्म की कहानी हिंट-एंड-रन केस पर आधारित थी. साल 2013 की इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

साल 2008 की शौर्य सेना की पृष्ठभूमि पर बनी एक मजबूत फिल्म है जिसमें कोर्ट मार्शल के एक मामले की जांच में को दिखाया जाता है. सुनवाई के दौरान सेना के भीतर छिपे कई काले राज, संस्थागत भेदभाव और गहरे वैचारिक टकराव सामने आते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link