अमेठी के उत्पाद मूंज प्रोडक्ट, टेक्सटाइल और लेदर उद्योग इंटरनेशनल ट्रेड शो में चमक रहे, मिल रहा बाजार व पहचान

अमेठी के उत्पाद मूंज प्रोडक्ट, टेक्सटाइल और लेदर उद्योग इंटरनेशनल ट्रेड शो में चमक रहे, मिल रहा बाजार व पहचान


Last Updated:

अमेठी के उत्पाद अब इंटरनेशनल ट्रेड शो में चमक रहे हैं, जिससे उद्यमियों को रोजगार और पहचान मिल रही है. मूंज प्रोडक्ट, टेक्सटाइल और लेदर उद्योग के उत्पाद देश-विदेश में बिक रहे हैं. इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होने वाले भवानी प्रसाद निषाद कहते हैं की उनका कारोबार अच्छा चल रहा है. सरकार की तरफ से सहायता मिली है और उनके उद्यम और समूह करीब 300 से अधिक लोग काम करते हैं. इसके साथ ही उनके उत्पाद की पहचान पूरे उत्तर प्रदेश में हो रही है और उसकी बिक्री भी पूरे उत्तर प्रदेश में होती है.

ख़बरें फटाफट

अमेठी: अमेठी में तरह-तरह के प्रोडक्ट उद्यमी तैयार करते हैं, लेकिन अब उन प्रोडक्ट की पहचान अब सिर्फ जिले के साथ-साथ प्रदेश और इंटरनेशनल ट्रेड शो में भी यहां के उत्पाद अपनी पहचान को अपने प्रतिभा के जरिए चमक रहे हैं और कारोबारी के उद्यमिता को पंख लगा है. उन्हें भी रोजगार के साथ-साथ उनकी पहचान बेहतर उद्यमी के रूप में साबित हो रही है.

अमेठी जिले के कारोबारीयों को अब अमेठी तक ही सीमित नहीं रखा गया है, बल्की उन्हें उनके रोजगार और उद्यम को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी पहचान बेहतर की जा रही है. इंटरनेशनल ट्रेड शो में एक जिला एक उत्पाद के तहत अपनी पहचान बनाने वाला मूंज प्रोडक्ट मे भवानी प्रसाद निषाद का मूंज प्रोडक्ट जिसमें डलिया टोकरी कुर्सी मेज पायदान झबिया रोटी का डिब्बा पेन बाक्स फोटो फ्रेम सहित अन्य प्रोडक्ट शामिल है. इसके साथ ही टेक्सटाइल उद्योग यानी कपड़े का व्यवसाय मे बेंचू खान द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी कपड़े के साथ-साथ लेदर उद्योग और एक जनपद एक व्यंजन में कारोबार को वहां शामिल किया गया है. इससे रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है और उद्यमियों को कारोबार के साथ-साथ आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जा रहा है.

अमेठी के व्यापारी बोले मिलेगा राज्य में पहचान

इंटरनेशनल ट्रेड शो में शामिल होने वाले भवानी प्रसाद निषाद कहते हैं की उनका कारोबार अच्छा चल रहा है. सरकार की तरफ से सहायता मिली है और उनके उद्यम और समूह करीब 300 से अधिक लोग काम करते हैं. इसके साथ ही उनके उत्पाद की पहचान पूरे उत्तर प्रदेश में हो रही है और उसकी बिक्री भी पूरे उत्तर प्रदेश में होती है. युवा उद्यमी तनिष्क शुक्ला जो अमेठी में अपना खुद का प्रोडक्ट तैयार करते हैं. उन्होंने कहा कि आजकल बाजार में जिस चीज की डिमांड है. उसे आगे ले आना चाहिए ताकि रोजगार भी बेहतर हो और काम भी बेहतर हो इसलिए वह अपने खुद के उत्पाद को तैयार करते हैं और उसकी बिक्री आसानी से हो जाती है. पूरे उत्तर प्रदेश भर में पहले या प्रोडक्ट जाता था लेकिन अब ऑनलाइन और ऑफलाइन पूरे ऑल इंडिया में या प्रोडक्ट जा रहा है और उन्हें रोजगार के साथ-साथ कमाई का जरिया मिल और 30 से 40 हजार आसानी से कमा रहे हैं.

उत्पादों को मिलेगी पहचान

लोकल 18 से बातचीत जिला उपायुक्त उद्योग अभय कुमार सुमन ने बताया इंटरनेशनल ट्रेड शो के साथ-साथ समय-समय पर उद्यमियों की पहचान को बेहतर बनाया जाता है. हम लोग प्रयास कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा इनके उत्पादन की बिक्री हो सके और उनकी पहचान बेहतर हो सके. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि लगातार रोजगार बेहतर हो सके और अमेठी की पहचान पूरे देश भर में हो सके और यह प्रयास भी पूरा किया जा रहा.

उपायुक्त कार्यालय से मिल जाएगी सहायता

कोई भी अपना खुद का रोजगार शुरू करना चाहता है तो उसे 5 लाख के अनुदान पर 25% छूट यानी अनुदान की राशि मिलेगी. इसके लिए कोई भी उद्यमी बिजनेस सेक्टर और अन्य छोटे-बड़े उद्योग शामिल कर सकता है. 18 वर्ष से 50 वर्ष की उम्र में इसके लिए आवेदन करने होंगे और आवेदन के बाद 5 लाख की धनराशि पर 25% अनुदान उपलब्ध होगा और अपने खुद के रोजगार को शुरू किया जा सकता है. इसके लिए आधार कार्ड पैन कार्ड बैंक पासबुक और उद्यम फार्म तैयार करना होगा.



Source link