ग्रहों के राजा सूर्य की चाल बदली! 3 राशियों पर मंडराया संकट, तुरंत अपनाएं उपाय
Last Updated:
Surya Nakshatra Parivartan: 27 सितंबर को सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करेंगे, इसका असर 3 राशियों के जातकों पर चुनौतीपूर्ण हो सकता है. अगले 14 दिनों तक आर्थिक नुकसान, करियर में रुकावट और असफलता का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते है वह राशि और उपाय.
Surya Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजा सूर्य की चाल और नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है. पंचांग के अनुसार 27 सितंबर 2026 को सूर्य हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और करीब 14 दिनों तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं. सूर्य के इस परिवर्तन से कुछ राशियों के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है. उज्जैन के ज्योतिषाचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, इस गोचर का नकारात्मक प्रभाव 3 राशियों पर अधिक दिखाई दे सकता है. इन जातकों को आर्थिक नुकसान, कामकाज में रुकावट, तनाव और करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते है किन उपायों से राहत मिल सकती है.
चार राशियों को होगा लाभ
मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है. आने वाले 14 दिनों में आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है और ऊर्जा में कमी महसूस होगी. कार्यक्षेत्र में विरोधियों की चुनौतियां बढ़ सकती हैं. लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों का अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है. नौकरी और व्यवसाय में रुकावटें आएंगी. आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी होगी, क्योंकि अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है.
कन्या राशि- इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय करियर और धन से जुड़े मामलों में चुनौतियां बढ़ा सकता है. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से लंबे समय से अटके काम और भी उलझ सकते हैं. कारोबारियों को आर्थिक नुकसान या अनावश्यक खर्च का सामना करना पड़ सकता है. नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियां परेशानी बढ़ा सकती हैं. साथ ही अधिकारियों से मतभेद के कारण मान-सम्मान प्रभावित होने की आशंका है.
धनु राशि- इस राशि वालों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कुछ परेशानियां बढ़ा सकता है. इस दौरान लंबे समय से अटके काम और अधिक उलझ सकते हैं. नौकरी और व्यवसाय में नई जिम्मेदारियां तनाव बढ़ा सकती हैं और अवसर हाथ से निकलने की आशंका रहेगी. आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ने से बजट बिगड़ सकता है. परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं. मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है. आने वाले 14 दिन सावधानी से आगे बढ़ने वाले रहेंगे.
जरूर करें ये उपाय
प्रतिदिन प्रातःकाल उगते सूर्य को जल अर्पित करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है. सूर्य मंत्रों का नियमित जाप आत्मबल बढ़ाता है और ग्रहों के प्रतिकूल प्रभावों को कम करता है. साथ ही जरूरतमंदों को अनाज, वस्त्र या अन्नदान करें, जिससे अशुभ प्रभाव से बचा जा सके.