Storm Alert Heavy Rain : 100 की रफ्तार से 3 तबाही लेकर आ रहा है टाइफून ‘नॉर-ईस्टर’, इन इलाकों में बिजली के खंभे-पेड़ कुछ नहीं बचेगा

Storm Alert Heavy Rain : 100 की रफ्तार से 3 तबाही लेकर आ रहा है टाइफून ‘नॉर-ईस्टर’, इन इलाकों में बिजली के खंभे-पेड़ कुछ नहीं बचेगा


मौसम का मिजाज अचानक इस कदर बिगड़ चुका है कि एक भयानक और असामान्य तूफान सीधे बड़े आबादी वाले इलाकों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. 4 करोड़ से भी ज्यादा लोग इस वक्त कुदरत के इस कहर का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं. 100 किलोमीटर प्रति घंटे से भी तेज रफ्तार से चलने वाली तूफ़ानी हवाएं और मूसलाधार बारिश अपने साथ ऐसी तबाही ला रही है, जिससे बिजली के खंभे उखड़ने, सड़कें डूबने और भारी नुकसान होने का साफ अंदेशा है. हालात इतने गंभीर हैं कि पब्लिक इवेंट्स, फेस्टिवल्स और कई हवाई उड़ानों को आखिरी वक्त पर रोकनी पड़ गई है.

क्या है ये ‘नॉर-ईस्टर’ और कौन-सी 3 बड़ी तबाही ला रहा है?

तबाही का ये पूरा खतरा अमेरिका के उत्तर-पूर्वी हिस्से पर मंडरा रहा है. न्यू यॉर्क, बॉस्टन और फिलाडेल्फिया जैसे दुनिया के सबसे व्यस्त और घनी आबादी वाले शहरों में रहने वाले लोग इस वक्त इस ताकतवर तूफान की ज़द में हैं. इस मौसम में आने वाले इस अनोखे और बेहद खतरनाक तूफान को ‘नॉर-ईस्टर’ का नाम दिया गया है. देखते ही देखते तूफान का रुख शहरी इलाकों के इतना करीब आ चुका है कि पूरे पूर्वी तट पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह मुस्तैद कर दी गई हैं.

मौसम विभाग की मानें तो ये तूफान आम तूफानों की तुलना में बहुत अलग और ज़्यादा खतरनाक है. इसे ‘नॉर-ईस्टर’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसमें हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा से बहुत ही भयानक तेज़ी के साथ चलती हैं. जब ये तूफान समुद्र के तटों से टकराएगा, तो अपने साथ तीन बड़ी तबाही लेकर आएगा:

  • 100 किमी/घंटे से तेज हवाएं: तूफ़ानी हवाओं की रफ्तार इतनी ज़्यादा होगी कि रास्ते में आने वाले बड़े-बड़े पेड़ और बिजली के खंभे ताश के पत्तों की तरह उखड़ सकते हैं.
  • बिजली का संकट: खंभे और तार गिरने की वजह से हज़ारों-लाखों घरों की बिजली एक साथ गुल हो सकती है, जिससे लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाएंगे.
  • समुद्री बाढ़ का खतरा: तेज हवाएं समुद्र में इतनी ऊंची लहरें उठा रही हैं कि तटीय इलाकों और निचले शहरों में पानी भर जाएगा, जिससे अचानक बाढ़ जैसे हालात बन जाएंगे.

एड शीरन का शो रद्द, बड़े-बड़े फेस्टिवल्स पर भी लगा ताला

तूफान की गंभीरता को देखते हुए कई महीनों पहले से तय हुए बड़े-बड़े कार्यक्रमों को तुरंत रद्द कर दिया गया है. सबसे बड़ा झटका मशहूर ब्रिटिश पॉप सिंगर एड शीरन के फैंस को लगा है. बॉस्टन के पास इस वीकेंड पर होने वाले उनके बड़े कॉन्सर्ट को सुरक्षा कारणों से कैंसिल कर दिया गया है.

इसके अलावा, न्यू यॉर्क में होने वाला मशहूर ‘ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल’ और मैरीलैंड में आयोजित होने वाला ‘ओशन्स कॉलिंग’ फेस्टिवल भी रोक दिया गया है. आयोजकों का साफ कहना है कि तेज़ हवाओं और भारी बारिश के बीच हजारों दर्शकों की जान जोखिम में नहीं डाली जा सकती.

हैरानी की बात ये है कि संयुक्त राष्ट्र के न्यू यॉर्क स्थित मुख्यालय में भी इस तूफान की वजह से अफरा-तफरी मच गई है. इस हफ्ते वहां दुनिया भर के बड़े नेता एक बैठक के लिए इकट्ठा हुए थे. तेज हवाओं के खतरे को देखते हुए यूएन प्रशासन ने बाहर मौजूद मीडिया टीमों से कहा है कि वो अपने भारी-भरकम ब्रॉडकास्टिंग और शूटिंग के सामान को तुरंत हटा लें, ताकि हवा में उड़कर कोई बड़ा हादसा न हो जाए.

उड़ानों पर लगा ब्रेक, एयरलाइंस ने जारी किए ट्रेवल अलर्ट

हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ये वीकेंड बेहद परेशानी भरा साबित हो रहा है. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने यात्रियों को सख्त चेतावनी दी है कि वो बिना फ्लाइट स्टेटस चेक किए घर से बाहर न निकलें. मौसम खराब होने की वजह से कई फ्लाइट्स को डिले या कैंसिल किया जा रहा है.

हालात बिगड़ते देख जेटब्लू, यूनाइटेड और अमेरिकन एयरलाइंस जैसी अमेरिका की तीन सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनियों ने स्पेशल ट्रेवल अलर्ट जारी किए हैं. हालांकि, यात्रियों को थोड़ी राहत देते हुए एयरलाइंस ने ये ऐलान किया है कि लोग बिना किसी extra charge या जुर्माना दिए अपनी टिकट की तारीख आगे बढ़ा सकते हैं.

न्यू यॉर्क के मेयर की भावुक अपील: ‘एक-दूसरे का ध्यान रखें’

तूफान का रास्ता उम्मीद से ज़्यादा न्यू यॉर्क शहर के करीब आ चुका है. इसके बाद न्यू यॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी ने खुद सामने आकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

मेयर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अगर कोई इस वीकेंड कहीं जाने की योजना बना रहा है तो एक्स्ट्रा समय हाथ में रखकर ही निकले. ट्रेन, बस, फेरी या फ्लाइट्स का स्टेटस चेक करना बहुत जरूरी है. उन्होंने ये भी हिदायत दी कि समुद्र में ऊंची लहरें उठने के समय निचले इलाकों की सड़कों पर गाड़ियां न चलाएं. इसके साथ ही उन्होंने शहर के लोगों से कहा कि इस मुश्किल समय में अपने आस-पास रहने वाले बुज़ुर्गों और पड़ोसियों का भी हाल-चाल लेते रहें.

एक महीने की बारिश एक साथ: तटीय इलाकों में बढ़ा का डर

मौसम विभाग के मुताबिक, मैसाचुसेट्स और बॉस्टन जैसे इलाकों में लगभग 5 इंच तक बारिश होने का अनुमान है. ये बारिश इतनी ज़्यादा है कि आम दिनों में पूरे एक महीने में भी इतनी बारिश दर्ज नहीं की जाती. यानी एक महीने का पानी महज कुछ घंटों में सड़कों पर बहने वाला है.

तूफान के पहुंचने से पहले ही नॉर्थ कैरोलिना, वर्जीनिया, मैरीलैंड, डेलावोयर और न्यू जर्सी के कई तटीय इलाकों में इस हफ्ते पानी भरने की खबरें आ चुकी हैं. अब इस नए तूफ़ानी सिस्टम के टकराने से हालात और भी ज़्यादा बदतर हो सकते हैं.

कितना खतरनाक होता है ‘नॉर-ईस्टर’ और पुराना इतिहास?

वैसे तो ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान साल में किसी भी वक्त आ सकते हैं, लेकिन पतझड़ से लेकर शुरुआती बसंत के महीनों में ये सबसे ज्यादा तबाही मचाते हैं. जब भी ये तूफान आते हैं, तो भारी बारिश, भयंकर बर्फबारी और तबाही मचाने वाली हवाएं साथ लाते हैं.

इस साल की शुरुआत में भी एक ऐसा ही तूफान आया था, जिसने सैकड़ों फ्लाइट्स ठप कर दी थीं और हज़ारों घरों की बिजली हफ्तों के लिए काट दी थी. उससे कुछ ही हफ्ते पहले आए एक और बर्फीले तूफान में 100 से ज़्यादा लोगों की जान चली गई थी. यही वजह है कि इस बार सरकार और जनता कोई भी ढील नहीं देना चाहती और पूरी मुस्तैदी से इसका मुकाबला करने में जुटी है.

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी है कि अगले 48 से 72 घंटे बेहद संवोदनशील रहने वाले हैं. जब तक तूफान पूरी तरह शांत नहीं हो जाता, तब तक लोगों को घरों के अंदर रहने की ही सलाह दी गई है



Source link