Khagaria News: नेपाल से गया जा रही 50-60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, धू-धूकर जली

Khagaria News: नेपाल से गया जा रही 50-60 यात्रियों से भरी बस में लगी आग, धू-धूकर जली


Last Updated:

Khagaria News: खगड़िया में NH-31 पर अहले सुबह नेपाल से गया जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई. बस में करीब 50-60 यात्री सवार थे. आग लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि समय रहते सभी यात्री बस से सुरक्षित नीचे उतर गए. इसके बाद देखते ही देखते पूरी बस आग की चपेट में आ गई और जलकर राख हो गई. राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Zoom

खगड़िया में गया जा रही बस में आग लग गई.

खगड़ियाः बिहार के खगड़िया में अहले सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया. मानसी थाना क्षेत्र में NH-31 पर अनिल होटल के सामने नेपाल से गया जा रही तीर्थयात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई. बस में करीब 50 से 60 यात्री सवार थे. आग की लपटें उठते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, समय रहते सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद देखते ही देखते पूरी बस धू-धूकर जल गई. राहत की बात है कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

घटना मानसी थाना क्षेत्र में NH-31 स्थित अनिल होटल के सामने की है. बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री नेपाल से गया जा रहे थे. उनका मकसद गया पहुंचकर पिंडदान करना था. इसी दौरान अचानक बस के एक टायर से धुआं निकलता दिखाई दिया. बस में सवार तीर्थयात्री धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पहले बस के टायर से धुआं निकल रहा था. कुछ ही देर में धुआं बस के अंदर फैलने लगा. स्थिति को देखते हुए यात्रियों ने तुरंत बस से नीचे उतरना शुरू कर दिया. सभी यात्रियों के नीचे उतरने के कुछ देर बाद बस में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में बस पूरी तरह जल गई. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

बाल-बाल बचे यात्री
यात्रियों के मुताबिक धुआं निकलते ही उन्हें खतरे का अंदाजा हो गया था. इसके बाद सभी लोग बिना देर किए बस से नीचे उतर गए. यही वजह रही कि किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. फिलहाल आग लगने की वजह को लेकर शुरुआती तौर पर टायर से धुआं निकलने की बात सामने आई है.



Source link