Earthquake News Today: अभी-अभी कांपी धरती, 6.6 की तीव्रता से आया जोरदार भूकंप, भारत में यहां झटका

Earthquake News Today: अभी-अभी कांपी धरती, 6.6 की तीव्रता से आया जोरदार भूकंप, भारत में यहां झटका


Last Updated:

Earthquake News: प्रशांत महासागर में फ्रांस के द्वीप न्यू कैलेडोनिया के पास शनिवार को 6.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया. एजेंसी ने शुरुआती तौर पर इसकी तीव्रता 7.0 बताई थी, जिसे बाद में संशोधित किया गया. अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि इस भूकंप से हवाई, गुआम, उत्तरी मारियाना द्वीप समूह और अमेरिकी समोआ के लिए सुनामी का कोई खतरा नहीं है.

Zoom

आज सुबह असम में भी भूकंप आया.

Earthquake News: प्रशांत महासागर में न्यू कैलेडोनिया के पास धरती कांपी है. प्रशांत महासागर में स्थित फ्रांस के द्वीप न्यू कैलेडोनिया के पास शनिवार को समुद्र में 6.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. यूएसजीएस यानी अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था. इतना ही नहीं, भारत में भी धरती कांपी है. भारत के असम भी धरती डोली है. चलिए जानते हैं कि कहां-कैसा भूकंप आया.

यूएसजीएस के मुताबिक, न्यू कैलेडोनिया में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 थी. इसकी गहराई 17.1 किलोमीटर दर्ज की गई थी. इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है. अमेरिकी सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने कहा कि इस भूकंप से हवाई, गुआम, नॉर्दर्न मारियाना आइलैंड्स या अमेरिकन समोआ में सुनामी का कोई खतरा नहीं है.

भूकंप के झटके प्रशांत क्षेत्र में महसूस किए गए. हालांकि, फिलहाल इस घटना से बड़े नुकसान या जनहानि की कोई जानकारी सामने नहीं आई है. स्थानीय स्तर पर भूकंप के प्रभाव का आकलन किया जा रहा है. अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने स्पष्ट किया कि इस भूकंप से हवाई, गुआम, उत्तरी मारियाना द्वीप समूह या अमेरिकी समोआ के लिए सुनामी का कोई खतरा नहीं है. इसका मतलब है कि इन क्षेत्रों के लिए सुनामी की चेतावनी या उससे जुड़ी कोई आपात स्थिति घोषित नहीं की गई.

न्यू कैलेडोनिया प्रशांत महासागर के उस हिस्से में स्थित है, जहां भूकंपीय गतिविधियां आम हैं. यह क्षेत्र प्रशांत ‘रिंग ऑफ फायर’ के आसपास आता है, जहां कई टेक्टोनिक प्लेटों की गतिविधियों के कारण लगातार भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां होती रहती हैं. भूकंप की तीव्रता 6.6 होने के कारण इसे शक्तिशाली भूकंप माना जाता है. हालांकि, नुकसान का स्तर केवल तीव्रता पर निर्भर नहीं करता. भूकंप की गहराई, केंद्र से दूरी और आसपास की आबादी जैसे कई कारक इसके प्रभाव को तय करते हैं.

भारत में कहां आया भूकंप
वहीं, भारत में भी आज सुबह धरती कांपी. असम के गोलपाड़ा में आज यानी शनिवार को 9 बजे के आसपास भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3 मापी गई. इसकी गहराई धरती से 5 किलोमीटर अंदर थी. फिलहाल, किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.



Source link