Darbhanga Rape Case: दरभंगा के बिरौल में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में दो युवक गिरफ्तार, पुलिस के सामने कई सवाल, एंगल से भी जांच

Darbhanga Rape Case: दरभंगा के बिरौल में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में दो युवक गिरफ्तार, पुलिस के सामने कई सवाल, एंगल से भी जांच


Last Updated:

Darbhanga Rape Case: दरभंगा में नाबालिग छात्रा को बाइक से ले जाकर दुष्कर्म किए जाने के आरोप ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने रात में ही कार्रवाई शुरू की और छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली गई है. अब पुलिस उस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

Zoom

दरभंगा में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, दो युवक गिरफ्ता

दरभंगा. बिरौल थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर घर लौट रही नाबालिग छात्रा को बाइक पर बैठाकर ले जाने और फिर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में छात्रा के परिजनों ने शुक्रवार (25 सितंबर) को पुलिस को लिखित आवेदन दिया था, जिस पर पुलिस ने गंभीरता के साथ जांच शुरू की और देर रात छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है. घटना में इस्तेमाल बाइक भी जब्त कर ली गई है.

SSP के निर्देश पर देर रात छापेमारी

जानकारी के अनुसार, दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेड्डी के निर्देश पर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात छापेमारी की और दोनों युवकों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ शुरू की. पुलिस ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर बिंदु पर जांच की जा रही है.

पुलिस कई एंगल से कर रही जांच

पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती बाइक पर कैसे बैठी? वह युवक के ननिहाल में रात क्यों बिताई और फिर उस युवक के साथ दरभंगा स्टेशन क्यों पहुंची? इन सभी सवालों की जांच की जा रही है. गिरफ्तार युवकों के बयान के आधार पर पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल पर भी जांच कर रही है.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि बिरौल थाना क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि दो युवकों ने उसे बाइक से उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. आवेदन मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल और बयान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी.

प्रेम प्रसंग के एंगल की भी जांच

दूसरी ओर पुलिस अब मामले में प्रेम प्रसंग के संभावित एंगल की भी जांच कर रही है. हालांकि, यह जांच का एक पहलू है और इससे नाबालिग की ओर से लगाए गए दुष्कर्म के आरोप की पुष्टि या खंडन नहीं होता. पुलिस को घटनास्थल, यात्रा के रास्ते, मोबाइल और दूसरे उपलब्ध साक्ष्यों की जांच से घटनाक्रम स्पष्ट होने की उम्मीद है.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ चल रही है. बाइक जब्त कर ली गई है और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा है कि नाबालिग से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति है. दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर निष्पक्ष जांच कर रही है.

पहले भी सामने आया था छेड़छाड़ का मामला

दरभंगा में इसी सप्ताह एक अलग मामले में स्कूल जा रही छात्रा को बाइक पर जबरन बैठाने और छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक और एक किशोर को पकड़ा गया था. पुलिस के मुताबिक उस मामले में सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान हुई थी और घटना के कुछ घंटों के भीतर कार्रवाई की गई थी. बिरौल के ताजा मामले में पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों, आरोपियों के बयानों और अन्य साक्ष्यों को जोड़कर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.



Source link