CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, पिता को जेल भिजवाने के लिए रची अजीबोगरीब साजिश

CM मोहन यादव को जान से मारने की धमकी, पिता को जेल भिजवाने के लिए रची अजीबोगरीब साजिश


Last Updated:

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से मारने की धमकी मिली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुरहानपुर से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी अपने पिता को जेल भिजवाना चाहता था. इसी वजह से उसने अजीबोगरीब साजिश रची है. आरोपी पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है.

Zoom

मुख्यमंत्री मोहन यादव को मिली जान से मारने की धमकी

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उस समय हड़कंप मच गया, जब मुख्यमंत्री मोहन यादव को ही जान से मारने की धमकी आई. इससे पुलिस महकमे से लेकर राजनीतिक गलियारों तक सनसनी फैल गई. पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आया और आरोपी को बुरहानपुर से गिरफ्तार कर लिया. जैसे ही पुलिस ने उससे से पूछताछ की, तो जो वजह निकलकर सामने आई. उसने सभी को हैरान कर दिया.

डायल-112 पर आया धमकी भरा मैसेज
घटनाक्रम की शुरुआत बुधवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई, जब डायल-112 के ऑफिशियल व्हाट्सऐप (WhatsApp) नंबर पर एक मैसेज आया. मैसेज में मुख्यमंत्री मोहन यादव को जान से खत्म करने की चेतावनी थी. शातिर आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मैसेज को दो बार एडिट किया और फिर डिलीट भी कर दिया. लेकिन ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के कर्मचारियों ने तत्परता और सतर्कता दिखाते हुए समय रहते उस मैसेज का स्क्रीनशॉट ले लिया, जो बाद में सबसे बड़ा सुराग साबित हुआ.

बुरहानपुर से पकड़ा गया आरोपी
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के निर्देशन में क्राइम ब्रांच ने तुरंत तकनीकी जांच शुरू की. साइबर टीम ने लोकेशन ट्रेस की और तार सीधे बुरहानपुर से जुड़ते नजर आए. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को बुरहानपुर से धर दबोचा.

पिता को जेल भिजवाना चाहता है आरोपी
पुलिस के द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि उसका पिता से गहरा विवाद था और वह उन्हें किसी भी तरह से पुलिस के हाथों पकड़वाना चाहता था. इस अजीबोगरीब साजिश के तहत उसने मुंबई में एक कैटरिंग संचालक का मोबाइल चोरी किया. जैसे ही उसने उस चोरी के फोन में सिम डालकर मैसेज भेजा, वह पुलिस के रडार पर आ गया.

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुका है. वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी धमकी दे चुका है. फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी पुरानी आपराधिक गतिविधियों और मानसिक स्थिति की गहराई से जांच कर रही है.

(रिपोर्ट-रमाकांत दुबे)



Source link